अजब गजब: पड़ोसन के साथ छत पर रील बना रहा था शख्स, तभी कुछ हुआ ऐसा जिसको देखकर रील बनाना हो गई बंद!

पड़ोसन के साथ छत पर रील बना रहा था शख्स, तभी कुछ हुआ ऐसा जिसको देखकर रील बनाना हो गई बंद!
  • सोशल मीडिया पर एक साथ वीडियो बना रहे थे पड़ोसी
  • पड़ोसन की मम्मी आ गईं ऊपर
  • पड़ोसन को पड़ गई अपनी मम्मी से मार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे होलसम वीडियोज देखने को मिलते हैं। अब तो आशिकी और प्यार के तरीके में भी बदलाव नजर आता है। पहले प्रेमिका के घर जाने से भी डर लगता था लेकिन ये डर अभी देखने को नहीं मिलता है। एक दूसरे से आराम से मिला जा सकता है, वीडियो कॉल वगरह की जा सकती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी अपनी पड़ोसन के सआथ छत पर वीडियो बनाता है और फिर उसकी मां आ जाती हैं। फिर तो जो हुआ वो देखकर दोनों ही डर जाते हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, वीडियो में बॉलीवुड गाना उह लाला उह लाला बज रहा होता है। वहीं, दूसरी छत पर एक लड़की खड़ी होकर अपनी वीडियो बना रही होती है। एक लड़का भी फ्रंट कैमरे से वीडियो बना रहा होता है और जब कैमरा जूम करता है तो लड़की नजर आती है। वीडियो बन ही रही होती है, तभी अचानक से लड़की की मम्मी ऊपर आ जाती हैं और उनके हाथों में झाड़ू होती है। इसके बाद वे लड़की को डांटती हैं और लड़की नीचे भागने लगती है। इसके बाद ही लड़का भी मां को देखकर थोड़ा छिप जाता है। इसको देखते हुए पूरा ही वीडियो काफी फनी बन जाता है।

यह भी पढ़े -पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के व्हाइट हाउस इंवीटेशन पर सोशल मीडिया में मचा तहलका, यूजर्स ने बनाए ऐसे मीम्स कि नहीं रोक पाएंगे हंसी!

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अब तक करीब 3 करोड़ 22 लाख व्यूज से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने लाइक और कमेंट भी किया है। एक ने कहा कि, ये भले ही स्क्रिप्टेड है, फिर भी बहुत अच्छा बना है। वहीं, दूसरे ने कहा कि, सब मिले जुले हैं। इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा कि, खास बात ये है कि स्क्रिप्टेड या एक्टिंग मानने के बावजूद लोगों को पसंद आ रहा है।

Created On :   8 July 2025 2:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story