अजब गजब: घांस चरने से पहले गायों ने लगवाई अटेंडेंस, समझदारी देखकर यूजर्स रह गए दंग!

घांस चरने से पहले गायों ने लगवाई अटेंडेंस, समझदारी देखकर यूजर्स रह गए दंग!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट में अक्सर कई प्यारे-प्यारे वीडियोज वायरल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जो यूजर्स को दंग कर देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घांस चरने से पहले गाय अपनी अटेंडेंस लगवा रही हैं। वीडियो में शख्स भी रजिस्टर लेकर एक-एक गायों का नाम लेता है और वे आवाज निकालती हैं।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके सामने एक रजिस्टर रखा होता है। वो एक-एक करके गायों को उनके नाम से पुकारता है और गाय आवाज निकालती है। इस वीडियो से अचंभित इसलिए भी हैं कि, जिन गायों का नाम वो लेता है वो एक-एक करके आवाज निकालक प्रजेंटी लगवाती हैं। जैसे कोई बच्चा स्कूल में अटेंडेंस लगवा रहा हो।

यह भी पढ़े -'घर बनाने वाले ने कितना दिमाग लगाया होगा', ऐसा घर हो रहा वायरल, जिसे देखकर चोर भी रह जाएगा हैरान, यहां देखें वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आए हैं और कई लाख लोगों ने लाइक भी किया है। कुछ लोगों ने कमेंट करके अपने भाव भी प्रकट किए हैं। एक ने कहा है कि, बहुत ही डिसिप्लिंड हैं। वहीं, दूसरा शख्स कह रहा है कि मारिया की आवाज बहुत ही मर्दानी है। तो दूसरा कह रहा है कि, ये गाय मेरे क्लासमेट्स से भी ज्यादा अलर्ट हैं।

Created On :   15 Oct 2025 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story