अजब गजब: चीन में बिल्डिंग के ऊपर बनाया पहाड़ी महल, शख्स की हरकत देख लोग हो गए हैरान, जानें क्या है सच!

चीन में बिल्डिंग के ऊपर बनाया पहाड़ी महल, शख्स की हरकत देख लोग हो गए हैरान, जानें क्या है सच!
  • चीन में एक शख्स ने बनाया पहाड़ी महल
  • कुछ दशक पहले सीनियर प्रोफेसर ने बनाया था बिल्डिंग के ऊपर महल
  • महल देखकर सभी लोग हो रहे हैं हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में बहुत सी अजब गजब चीजें देखने को मिलती हैं। उन पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही करीब 15 साल पहले चीन के एक प्रोफेसर ने ऊंची बिल्डिंग के ऊपर अपना पहाड़ी महल बना लिया है। इसको देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा हैरान होगए थे।

पूरे विश्र्व में चीन अपने अनोखी वास्तुकला और डिजाइन के लिए जाना जाता है, जहां आसमान छूती बिल्डिंग और अनोखे स्ट्रक्चर अक्सर देखने को मिलते हैं। चीन में कुछ ही घंटो के अंदर ब्रिज, घर और कई चीजों का निर्माण कर दिया जाता है। ऐसे ही बहुत सी इमारते हैं जो अपनी तरफ ध्यान खींचा करती हैं, जैसे शंघाई टॉवर। ऐसी ही एक बिल्डिंग भी देखने को मिली है, जिसे देख पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। चीन के बीजिंग में रहने वाले एक सनकी प्रोफेसर ने 6 साल में ऊंची बिल्डिंग के छत के ऊपर अपना पहाड़ी महल बना दिया है। लेकिन महल की वजह से पड़ोसी परेशन हो गए थे। वहीं और भी लोग यह देख कर हैरान थे कि आखिर ये हुआ तो कैसे हुआ?

बिल्डिंग की छत पर कैसे बनाया मंदिर?

चीन के बीजिंग में रहने वाले एक सनकी प्रोफेसर झांग लिन ने वो कर दिखाया था, जिसको शायद ही किसी ने सोचा होगा। उनहोंने अपने अपार्टमेंट ब्लॉक की छत पर ही एक बहुत बड़ा पहाड़ी महल बना डाला। यह बात साल 2013 की है, जब झांग लिन ने अपने अपार्टमेंट की छत पर महल बना लिया था। 6 साल में उन्होंने अपना प्रोजेक्ट पूरा किया था। इसके लिए प्रोफेसर ने भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें छत पर जमा किए और उसका ऐसा घर तैयार किया था, जो दूर से किसी पहाड़ की चोटी पर बने महल जैसा दिखता था। इस अनोखे निर्माण में एक चट्टानी पहाड़ी बगीचा भी शामिल था , जिसमें मलबा और झाड़ियां भी मौजूद थीं। वो प्रोफेसर के सपनों का महल था लेकिन उसको ये भी डर था कि बिल्डिंग ना ढह जाए।

ऑथोरिटी ने नहीं दी थी मंजूरी

झांग लिन के इस पहाड़ी घर को लेकर ऑथोरिटी से परमिशन नहीं मिली थी और इस ड्रीम प्रोजेक्ट ने उनके पड़ोसियों की छतों और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पैदा कर दी थीं। इसके अलावा निर्माण कार्य के कारण होने वाले शोर और अशांति ने भी उनका जीना मुश्किल कर दिया था। एक पड़ोसी ने उस वक्त बताया था कि उनका अपार्टमेंट लगातार पानी से भर जाता था, जबकि दूसरे ने प्रोफेसर को ‘खतरा’ करार दिया था। पड़ोसी लोगों को पहाड़ी महल की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही एक व्यक्ति ने बताया कि, 'उन्होंने नालियां तोड़ दी हैं, इसलिए बारिश होने पर हम हमेशा पानी में घर डूबे रहते हैं और हमारी छत और दीवारों में बड़ी दरारें थीं।'

Created On :   29 July 2025 6:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story