अजब गजब: जम्हाई बनी जान की दुश्मन, सिर्फ एक बार उबासी से उठाना पड़ा महिला को जीवनभर का नुकसान, जानिए क्या है मामला?

जम्हाई बनी जान की दुश्मन, सिर्फ एक बार उबासी से उठाना पड़ा महिला को जीवनभर का नुकसान, जानिए क्या है मामला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में लोगों के जीवन में कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। कभी कोई सोता है तो उठता हीं नहीं है अगर उठता है तो चल ही नहीं पाता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें सिर्फ एक उबासी ने करण यूके रहने वाली हैली की जिन्दगी हमेशा के लिए बदल गई। ब्रिटेन में मामूली-सी लेने वाली उबासी (जम्हाई) ने एक महिला के लिए दिल दहला देने वाला मंजर खड़ा कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने सुबह एक सामान्य उबासी ली और तुरंत ही गर्दन में तेज झटका महसूस हुआ। उन्हें लगा जैसे उनके आधे शरीर में तेज करंट दौड़ गया हो उनका हाथ हवा में ही रुक गया और वे अजीब तरह की झटके जैसी सनसनी महसूस करने लगीं। इसके बाद उन्हें आभास हो गया था कि कुछ तो गड़बड़ है।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

हालात इतने गंभीर बने कि बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गर्दन की दो हड्डियां जम्हाई की ताकत से आगे खिसक गई थीं और उन्होंने रीढ़ की हड्डी को दबा दिया था। ऐसा होने से ही उनकी तुरंत सर्जरी करनी पड़ी। साथ ही वे कई दिनों तक अपनी जगह से उठ भी नहीं पाई थीं।

क्या था पूरा मामला?

इस पूरे मामले के बाद इलाज हुआ और इलाज के शुरुआती स्कैन में सब कुछ स्पष्ट नहीं दिखा, लेकिन आगे की जांच व सर्जरी ने स्थिति का सामना किया। डॉक्टरों का कहना था कि गर्दन का निचला हिस्सा बहुत नाजुक होता है और किसी भी अचानक हुई मूवमेंट से गंभीर नर्व-डैमेज हो सकती है। हैली ने बताया, मैं अपने शरीर के दाहिने हिस्से से पूरी तरह पेरलाइज्ड हो गई थी। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें ऑपरेशन कराने के लिए कहा। लेकिन, यह ऑपरेशन बहुत ही क्रिटिकल था। डॉक्टर ने कहा था कि सही होने के हालात 50-50 हैं। इसके बाद भी पक्का नहीं है कि वे जिंदा ही बचेंगी। लेकिन फिर भी हैली का ऑपरेशन हुआ और वो सक्सेसफुल रहा। लेकिन जो डैमेज उनकी रीढ़ की हड्डी को हुआ था वो बना रहा और अब वो जीवनभर उके साथ रहेगा।

Created On :   29 Sept 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story