अजब गजब: हलवाई ने खौलते हुए तेल में डाला हाथ, तो सभी यूजर्स रह गए हैरान, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

हलवाई ने खौलते हुए तेल में डाला हाथ, तो सभी यूजर्स रह गए हैरान, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
  • शख्स ने खौलते हुए तेल में डाला अपना हाथ
  • हाथों से बाहर निकाले पकौड़े
  • वीडियो हो रहा वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कभी कोई अजीबोगरीब डांस करता है तो कोई कुछ हरकत करता है। कई बार तो लोग खाने के साथ भी अजीब वीडियोज बना देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खौलते हुए तेल में पकौड़े तल रहा होता है। तले हुए पकौड़ों को निकालने के लिए वो शख्स करछी का नहीं बल्कि अपने हाथों का इस्तेमाल कर रहा था। जिसको देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए थे।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक दुकान है, जहां पर पकौड़े तले जा रहे हैं। पकौड़ों को तलने वाली कढ़ाई पूरी तरह से गरम है और तेल खौल रहा है। उसमें ही एक शख्स हाथ डाल देता है और बिना करछी के पकौड़ों को निकालता है। ऐसा वो दो बार करता है जिसको देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं।

यह भी पढ़े -'मौत को छू कर टक से आया वापस', हाईवे पर गाड़ी दौड़ाते हुए शख्स के सामने आया ट्रक, लेकिन बच गई जान, यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, भाई भी से प्रैक्टिस कर रहा है नर्क जाने की। तो दूसरा कह रहा है कि, भाई को नर्क में कम परेशानी होगी। तो कुछ लोग बता रहे हैं कि ये कुछ और नहीं बल्कि फिजिक्स का कमाल है।

Created On :   21 Sept 2025 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story