पिंक और रेड कलर, आग की तरह जलता है ये वाॅटर फाॅल

पिंक और रेड कलर, आग की तरह जलता है ये वाॅटर फाॅल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-21 06:32 GMT
पिंक और रेड कलर, आग की तरह जलता है ये वाॅटर फाॅल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में खूबसूरत वाॅटर फाॅल की कमी नही है, लेकिन अनोखे वाॅटर फाॅल्स भी अचंभित करने वाले हैं। यहां आपको ऐसे ही वाॅटर फाॅल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के लिए किसी रहस्य से कम नही हैं, हालांकि इन पर वैज्ञानिकों ने अपनी ही थ्योरी दी है। 


फायर फाॅल
सीजन के अनुसार इसका बहाव तेज और कम हो जाता है। यह करीब 1560 फीट ऊंचे कैप्टन माउंटेन से गिरता है। फरवरी माह के अंतिम दो सप्ताहों में इसका रंग अचानक ही बदलने लगता है। पहले इसे इसकी लंबाई की वजह से हाॅर्सटेल फाॅल कहा जाता है, लेकिन इन दो सप्ताह में इसके बदले रंग की वजह से इसे फायर फाॅल कहा जाने लगता है। इन दिनों जब इसे देखा जाता है कि लगता है मानो आग नीचे गिर रही है या फिर ज्वालामुखी का लावा तेज बहाव के साथ नीचे आ रहा है। यह आग की तरह एकदम लाल और जलता हुआ प्रतीत होता है। 


पिंक फाॅल
जून में इस झरने को देखने पर यह पिंक कलर में दिखाई देता है। सूरज की रोशनी पड़ते ही ये और भी खूबसूरत नजर आने लगता है। यह कैमरॉन फॉल के नाम से जाना जाता है और कनाडा के अल्बर्टा में स्थित है। दरअसल, इसके पिंक कलर की वजह एग्रीलाइट बतायी जाती है। यह पानी में मिलजाती है और ऐसा होते ही जब सूर्य प्रकाश पड़ता है तो ये पिंक नजर आने लगता है। 


ब्लड फाॅल
ड्राई वैली आपने नाम तो सुना ही होगा, जी हां ये अंटार्कटिका की ड्राई वैली है। यहां एक रेड वाॅटरफाॅल है जो कि पांच मंजिला इमारत जितना बड़ा बताया जाता है। इसे देखकर तो आपको लगेगा कहीं युद्ध हुआ था और लाखों लोगों का खून नदी, कछारों में बहता हुआ यहां आ पहुंचा है। इसका रंग खून की तरह ही लाल होता है। हालांकि साइंटिस्ट इसके लाल होने का कारण आॅक्सीजन, आइस सहित आयरन और केमिकल रिएक्शन बताते हैं। इसे ब्लड फाॅल भी कहा जाता है। 

Similar News