VIDEO : शादी समारोह में बच्ची ने किया ऐसा डांस, देखते ही रह जाएंगे आप

VIDEO : शादी समारोह में बच्ची ने किया ऐसा डांस, देखते ही रह जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-26 05:42 GMT
VIDEO : शादी समारोह में बच्ची ने किया ऐसा डांस, देखते ही रह जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। शादी समारोहों में सबसे ज्यादा फेमस अगर कोई डांस फाॅर्म है तो वह है नागिन डांस, लेकिन किस भी समारोह, काॅम्पीटीशन या कार्यक्रम में अब तक आपने जितने भी डांस फाॅर्म देखे होंगे, उनमें ये सबसे अलग है। इसे देखकर कुछ पलों के लिए आपको हंसी भी आ सकती है। वहीं आप इस वीडियो में दिखाई जा रही लिटिल डांसर की तारीफ करने से भी खुद को रोक नहीं सकेंगे। 

आकर्षण का केंद्र

दरअसल, इस वीडियो में एक बच्ची दिखाई दे रहे है। उसके आसपास कुछ और उसकी उम्र से छोटे व बड़े बच्चे हैं। सभी मस्ती में डांस कर रहे हैं। वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ शामिल हुए हैं, लेकिन शादी के इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही है तो वह ये बच्ची है।

अपनी धुन में मस्त बच्ची

उसका मस्ती भरा डांस देखकर आसपास के बच्चे और बड़े उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और उसी की तरह डांस करने का प्रयास करते हैं। हालांकि ठीक उसी की तरह डांस करने में कोई कामयाब नहीं हो पाता। बच्ची किसी की परवाह किए बगैर अपनी ही धुन में मस्त डांस करती नजर आ रही है।

साउथ इंडियन गाना 

वीडियो में साउथ इंडियन गाना बज रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची भी साउथ की ही है। जो गाने का म्यूजिक गानों में पड़ते ही थिरकने लगती है। इन दिनों ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बच्ची के डांस पर तरह-तरह के चुटकीले कमेंट्स भी आ रहे हैं। बच्ची के अनोखे अंदाज से भरे इस वीडियाे काे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।

Similar News