आप उलझन में पड़ जाएंगे ये फ्लॉवर्स हैं या कोई बर्ड...

आप उलझन में पड़ जाएंगे ये फ्लॉवर्स हैं या कोई बर्ड...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-12 06:14 GMT

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। बीते दिनों हमने आपको मंकी फेस आर्किड के बारे में बताया, लेकिन यह एक मात्र ऐसा आर्किड नही, जिसका फेस किसी एनीमल से मिलता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद एक पल को इनके फूल होने पर संदेह हो जाएगा। इनका फेस या तो किसी बर्ड से मिलता है या फिर किसी एनीमल से। 

 

फ्लाइंग डक आर्किड (flying duck orchid)

यह  उड़ते हुए डक कि तरह दिखाई देता है। इसका साइंटिफिक नेम कलाना मेजर है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसे देखने के बाद आपको कुछ पलों के लिए अपनी ही आंखों पर विश्वास नही होगा। ये प्रकृति की नायाब कलाकारी है।

 

 

बी आर्किड (Bee Orchid)

जैसा कि नाम से स्पष्ट है। यह मधुमक्खी की तरह नजर आता है। इसका साइंटिफिक नाम आफ्रीज अपीफेरा है। यह इंग्लैंड के बाद आयरलैंड और वेसल्स में  भी पाया जाता है। इसे छूने से पहले कुछ पलों के लिए एहसास होगा कि कहीं मधुमक्खी आपको डंक ना मार दे। 

 

मॉथ आर्किड (Moth Orchid)

यह  मॉथ तितली की तरह दिखने वाला एक कीड़े की तरह दिखाई देता है। इनका साइंटिफिक नाम फलाइनोपसिस  है।  यह पूरे साउथ एशिया में पाया जाता है। यह भी देखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। 

 

 

डोव आर्किड  (dove orchid)

यह आर्किड डोव कि तरह दिखाई देते है। इसका साइंटिफिक नाम प्रिस्टेरिआ एलाट है।  पनामा में इसकी सर्वाधिक मात्रा देखने मिलती है। यह पनामा का नेशनल फ्लावर भी है। यह एक डोव की तरह नजर आता है। 

 

वाइट इग्रेट आर्किड  (White Egret)

इनका साइंटिफिक नाम हबेनारिआ रेडिएटा  है। यह चीन, जापान, कोरिया, और रूस में पाया जाता है। यह  वाइट इग्रेट कि तरह दिखाई देता है। आपको कुछ देर के लिए लगेगा कि ये कोई फूल हो ही नही सकता, हालांकि इसे छूने के बाद आपको इसकी असलियत का एहसास होगा।

Similar News