हैंगिंग ट्रेन, सड़क के ठीक ऊपर उल्टी चलती है जर्मनी की ये अनोखी TRAIN

हैंगिंग ट्रेन, सड़क के ठीक ऊपर उल्टी चलती है जर्मनी की ये अनोखी TRAIN

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-29 04:15 GMT
हैंगिंग ट्रेन, सड़क के ठीक ऊपर उल्टी चलती है जर्मनी की ये अनोखी TRAIN


डिजिटल डेस्क, बर्लिन। आप इस ट्रेन को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे। ये दूसरी ट्रेनों से एकदम अलग है। देखने पर कुछ देर के लिए आपको लगेगा आप उल्टे खड़े हैं। मतलब कि सिर नीचे और पैर ऊपर लेकिन इस ट्रेन की सच्चाई दरअसल ये है कि यह ट्रेन लटककर चलती है। इसकी वजह से ही इसे हैंगिंग ट्रेन (The Hanging Railway ) कहा जाता है। इसमें 80 हजार से ज्यादा लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। इसकी शुरूआत साल 1901 में की गई थी।

 

वुप्पर नदी से करीब 39 फीट ऊपर
दुनिया की इस अनोखी हैंगिंग ट्रेन के ट्रैक की लंबाई 13.3 किलोमीटर बतायी जाती है। यह वुप्पर नदी से करीब 39 फीट ऊपर चलती है। यह पूरी तरह बिजली से चलने वाली ट्रेन के लिए पूरे मार्ग में 20 स्टेशन बनाए गए हैं। हालांकि साल 1999 से 2013 तक ये करीब तीन बार दुर्घटना का भी शिकार हुई है।  
 

 

शहर एक पहाड़ी इलाके में

इस ट्रेन को चलाने के पीछे का बड़ा कारण बताया जाता है कि वुप्पर्टल शहर एक पहाड़ी इलाके में बना हुआ है। यहां अंडरग्राउंड रेल चलाना पाॅसिबल नही था, लेकिन औद्योगिक विकास के चलते यहां सामान ढोने के लिए ट्रेन की आवश्यकता थी। 

 

विश्व की सबसे पुरानी मोनो रेल में से एक

इस शहर में सड़क मार्ग का इस्तेमाल भी सामान ढोने के लिए नही किया जा सकता था। अत्यधिक विकास यहां सड़कों तक देखने मिलता था। 19वीं शताब्दी में इस स्थिति को देखते हुए इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए यहां के इंजीनियर्स ने दुनियाभर में नाम बटोरा। इसे विश्व की सबसे पुरानी मोनो रेल में से एक माना गया है। 

  
यह ट्रेन शहर के बीच से निकलती है। नीचे गाड़ियां, कारें आदि चलती रहती हैं और ठीक उनके ऊपर से यह ट्रेन गुजरती है। नजारा एक ओर डरावना भी लगता है, लेकिन बरसों से ये क्रम जारी है तो अब यहां के लोगों के लिए ये नाॅर्मल है। 

Similar News