197 दिन अंतरिक्ष में बिताकर लौटा एस्ट्रानॉट धरती पर नहीं बना पा रहा संतुलन, वीडियो वायरल

197 दिन अंतरिक्ष में बिताकर लौटा एस्ट्रानॉट धरती पर नहीं बना पा रहा संतुलन, वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-26 09:06 GMT
197 दिन अंतरिक्ष में बिताकर लौटा एस्ट्रानॉट धरती पर नहीं बना पा रहा संतुलन, वीडियो वायरल
हाईलाइट
  • अंतरिक्ष यात्री धरती पर आकर ठीक से चल भी नहीं पा रहा
  • स्पेस में पूरे 197 दिन बिताने के बाद 4 अक्टूबर 2018 को पृथ्वी पर वापस आए

डिजिटल डेस्क। जब कोई इंसान अंतरिक्ष में लंबे वक्त तक रहने के बाद वापस धरती पर आता है तो उसे मामूली काम करने में भी तकलीफ हो सकती है। कुछ इसी प्रकार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री धरती पर आकर ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। इस वीडियो क्लिप को एजे (ड्रयू) फ्यूस्टल नामक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ने 21 दिसंबर को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फ्यूस्टल को जमीन पर चलने में परेशानी हो रही है। वो स्पेस में पूरे 197 दिन बिताने के बाद 4 अक्टूबर 2018 को पृथ्वी पर वापस आए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें फ्यूस्टल तीन बार अंतरिक्ष में जा चुके हैं। एजे (ड्रयू) फ्यूस्टल का यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके जल्दी बेहतरी की उम्मीद जताई है।

 

 

 

फ्यूस्टल ने अंतरिक्ष स्टेशन पर फील्ड टेस्ट में हिस्सा लिया था। एस्ट्रोनॉट 6 महीने से सालभर तक भौतिक बदलाव और प्रभावों का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष में रहे हैं। धरती पर लौटने के बाद उनके शरीर में भी कई तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। फयूस्टल वापस आने के बाद उनका संतुलन बार-बार बिगड़ रहा है और वह लड़खड़ा कर चल रहे हैं। उन्‍हें सहारा देने के लिए उनके दोनों ओर कुछ लोग चल रहे हैं और उनका संतुलन बिगड़ने पर उन्‍हें सहारा दे रहे हैं। अंतरिक्ष से धरती पर लौटने के बाद क्रू मेंबर्स को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 

दरअसल ए.जे. और उनकी टीम के बाद तीन और लोगों को स्पेस में भेजा गया था। ए.जे. ने यह ट्वीट उन्हीं लोगों के लिए किया। दूसरी टीम 20 दिसंबर को स्पेस से वापस आई है। इस बार नासा की सेरेना ऑनन-चांसलर, रूस के सर्गेई रोकोयेव और जर्मनी के एलेक्जेंडर गर्स्ट को शामिल किया गया था। अंतरिक्ष यात्रियों सेरेना ऑनन-चांसलर और सर्गेई रोकोयेव का पहला जबकि गर्स्ट का दूसरा मिशन था। तीनों यात्रियों ने भी अंतरिक्ष में 197 दिन बिताए हैं।

Similar News