समुद्र में ही रहती है इंसानों की ये UNIQUE प्रजाति, दुनिया में एकमात्र

समुद्र में ही रहती है इंसानों की ये UNIQUE प्रजाति, दुनिया में एकमात्र

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-05 05:57 GMT
समुद्र में ही रहती है इंसानों की ये UNIQUE प्रजाति, दुनिया में एकमात्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदिवासी जनजातियां दुनिया में कहीं भी रहें किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। इंडिया से लेकर ब्राजील तक, इंडोनेशिया से लेकर आफ्रीका तक। हर जगह अलग परंपराएं और अनोखे दस्तूर। कई बारे जिनके बारे में सुनकर रोंगटे भी खडे़ हो जाते हैं, लेकिन यही हमारी आश्चर्यों से भरी दुनिया को पूरा करते हैं। 

आज यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी जनजाति की जो जमीन में कम और समुद्र में अपना समय ज्यादा बिताते हैं। कहते हैं कि पहले ये धरती पर ही रहा करते थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने को समुद्र में ही ज्यादा सुरक्षित पाया और उसे ही प्राथमिकता देने लगे। 

इंडोनेशिया की मूल निवासी
बाडजो नाम की ये प्रजाति दुनिया भर में एक ऐसी इंसानों की अकेली प्रजाती हैए जो अपना ज्यादातर समय समुद्र में  समुद्री जीवों की तरह ही व्यतीत करती है। इनका अधिकतर समय हाउसबोट्स पर ही गुजरता है। मूल रूप से यह प्रजाति इंडोनेशिया में रहती थी। ये लोग इंडोनेशियाए बर्निओ और फिलीपीन्स में पूरी आजादी के साथ घूमते रहते थे। ये समुद्र में लूट और समुद्री जीवों का शिकार कर आजीविका चलाते थे।

जिप्सी भी एक नाम
अब हाईटेक फिशिंग ट्रॉलर्स और डायनामाइट फिशिंग के कारण इनका जीवन कम होता जा रहा है।  ये लोग जिप्सी के नाम से भी जाने जाते हैं, परन्तु अब ये प्रजाति खत्म होने के कगार पर है। 

Similar News