Filmfare 2020: फैन ने सलमान खान से मिलने साइकिल से तय की 600 किमी की दूरी

Filmfare 2020: फैन ने सलमान खान से मिलने साइकिल से तय की 600 किमी की दूरी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-14 17:26 GMT
Filmfare 2020: फैन ने सलमान खान से मिलने साइकिल से तय की 600 किमी की दूरी

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। इस बार के फिल्मफेयर का आयोजन असम की राजधानी गुवाहाटी में किया जाना है। 15 - 16 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अवार्ड विनर्स के नाम पहले ही अनाउंस किए जा चुके हैं। इस शो में किंग खान शाहरुख खान होस्टिंग करेंगे, जिसके लिए बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज यहां मौजूद रहेंगी। इसी बीच गुरुवार को सुपरस्टार सलमान खान से मिलने की आस में उनका एक सुपर फैन साइकिल से 600 किलोमीटर का सफर तय करके गुवाहाटी पहुंचा है।

तिनसुकिया जिले के जगुन इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय भूपेन लिक्सन खुद को सलमान खान के बहुत बड़े फैन बताते हैं। भूपेन के मुताबिक वह सिर्फ सलमान से मिलने के लिए जगुन से 8 फरवरी को साइकिल पर सवार होकर गुवाहाटी की ओर निकले थे। 6 दिन बाद यानी 13 फरवरी को उनकी यात्रा पूरी हुई। हालांकि अब वह सलमान से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने साथ वह सलमान की एक फोटो भी लाए हें।

भूपेन बना चुके हैं ये रिकॉर्ड
सलमान की तरह भूपेन भी साइकलिंग पसंद करते हैं। उन्होंने साल 2013 में साइिकल का हैंडल पकड़े बिना भूपेन ने जगुन से पवई तक 48 किलोमीटर सफर तय किया था। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें : LOL: दुल्हन की साड़ी पसंद न आने पर मां-बाप ने तोड़ी शादी, मंडप से

Tags:    

Similar News