VIDEO : कुछ चलते नजर आया अचानक, हैरान हो गया बंदर 

VIDEO : कुछ चलते नजर आया अचानक, हैरान हो गया बंदर 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-22 06:07 GMT
VIDEO : कुछ चलते नजर आया अचानक, हैरान हो गया बंदर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सभी को परेशान करने वाला कभी खुद भी परेशान हो सकता है। जी हां, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने मिलेगा। अपने नटखट मिजाज की वजह से परेशान रहने वाला बंदर खुद ही परेशान नजर आया। हालांकि जब उसे सच्चाई पता चली तो वह दोस्तों के साथ एक बार फिर खुशी से उछलने लगा। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक बंदर एक पाॅलीथिन देख रहा है। वह बार-बार यहां से वहां खिसक रही है। तेज दिमाग रखने वाले प्राणियों में से एक बंदर के दिमाग में भी यही आता है कि आखिर ये कैसे पाॅसिबल है। वह उसके चारों ओर यहां से वहां परेशान होकर घूमने लगता है। 

हो गया हैरान 

थोड़ी ही देर बाद जब पाॅलीथिन हटती है तो उसके नीचे एक फोर व्हीलर खिलौने निकलते हैं। बंदर इसे देखकर हैरान रह जाता है, लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने दोस्तों के साथ उस खिलौने से खेलने लगता है और लगभग बच्चों की तरह ही उसे यहां से वहां चलाने का प्रयास करता है। 

नहीं लगाता हाथ

यहां आश्चर्य की बात ये है कि जब तक बंदर को ये यकीन नहीं होता कि उस पाॅलीथिन के नीचे रखे खिलौने रखे सुरक्षित हैं वो उसे हाथ नहीं लगाता।

Similar News