इस देश में चली बिल्लियों के लिए स्पेशल ट्रेन, 30 ने किया सफर

इस देश में चली बिल्लियों के लिए स्पेशल ट्रेन, 30 ने किया सफर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-13 07:25 GMT
इस देश में चली बिल्लियों के लिए स्पेशल ट्रेन, 30 ने किया सफर

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। अपने पालतू जानवर से सभी को प्यार होता है। ये भी अपने मालिक के इतने लाले होते हैं कि उनकी गाड़ी में बैठकर सवारी करना इनके लिए कुछ नया नहीं होता। कुछ को तो इसकी आदत लग जाती है। जिसके बाद उन्हें बाहर जाने के लिए टू या फोर व्हीलर की ही जरूरत होती है, लेकिन इसके बाद भी किसी ने कभी इनके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे में नहीं सोचा होगा। 

पसंद आती हैं कैट 

जी हां, जापान में बिल्लियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इनके बारे में कहा जाता है कि जपानियों को बिल्लियों से बहुत प्यार होता है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो जो लोग ज्यादा स्मार्ट होते हैं उन्हें कैट बहुत पसंद आती हैं। 

बिल्लियों के साथ मस्ती 

केंद्रीय जापान के ओगाकी में  लोगों ने रेलवे ऑपरेटर के साथ मिलकर एक लोकल ट्रेन चलाई। इसे आेगाकी से चलाया गयाा। लाेग पहले से ही इसके लिए काफी एक्साइटेड थे। बच्चों से लेकर बड़े तक अपनी कैट को लेकर इस रेलगाड़ी में सवारी करते दिखे। जिसमें पहले दिन 40 यात्री सवार हुए। खास बात यह है कि इन 40 यात्रियों में से 30 ने बिल्लियों के साथ सफर किया। जो उनकी लाड़ली थीं। बिल्लियां जहां इस सफर में कूल दिखाई दीं वहीं इनके मालिक भी उनके साथ मस्ती कर रहे थे। 

अनोखा प्रोग्राम

बताया जा रहा है कि बीते दिनाें जापान में कैट्स की हत्या के मामले बढ़ गए थे। जिसकी वजह से लाेगों ने कुछ अलग कर जागरुकता प्राेग्राम करने का निर्णय लिया। अाैर इस ट्रेन काे चलाया। जापान में इस तरह की ट्रेन चलाने का खास मकसद बिल्लियों की हत्या को रोकने के लिए जागरुकता फैलाना ही था। इस आयोजन से हुई कमाई को बिल्लियों की देखभाल में खर्च किया गया। जापान में ही नहीं दुनिया में ये अपनी तरह का एक अनोख प्रोग्राम साबित हुआ।  

Similar News