चीन ने बनाई अनोखी लेटी हुई गगनचुंबी इमारत

चीन ने बनाई अनोखी लेटी हुई गगनचुंबी इमारत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-02 07:31 GMT
चीन ने बनाई अनोखी लेटी हुई गगनचुंबी इमारत

डिजिटल डेस्क। आज के समय को आधुनिक समय कहा जाता है, जहां कुछ भी संभव हो सकता है और चीन हमेशा इस मामले में नए-नए प्रयोग कर पूरी दुनिया में छाया रहता है। एक बार फिर इस देश ने इंजीनियरिंग का एक ऐसा ही शानदार नमूना पेश किया है। वैसे तो आमतौर पर कोई भी बिल्डिंग (ऊर्ध्वाधर) वर्टिकल रुप में बनाई जाती है, लेकिन चीन की यह इमारत अपने आप में एक अजूबा है, क्योंकि यह क्षैतिज (होरिजेंटल) रुप से बनाई गई है। जिसे देख दुनिया हैरत में है।

दरअसल चीन ने एक ऐसी बहुमंजिला इमारत बनाई है, जिसे देख लगता है कि वह लेटी हुई है। इस गगनचुंबी इमारत को चार टाबरों के ऊपर बनाया गया है। जिसकी लंबाई 250 मीटर है। क्रिस्टल को दुनिया के मशहूर आर्किटेक्ट मोशे सफ्दी ने डिजाइन किया है। इसे बनाने में 6 साल का समय लगा है। इसके कंस्ट्रक्शन में 27 हजार करोड़ रु. का खर्च आ रहा है। 

इस बिल्डिंग की डिजाइन चीन की पारंपरिक नौका की तरह बनाई गई है। यहां से यांग्ट्जी और जियालिंग नदियों के संगम को भी देखा जा सकता है। इस बिल्डिंग को क्रिस्टल नाम दिया गया है। इसकी खासियत ये है कि इसमें 1400 रिहायशी अपार्टमेंट हैं, जबकि इसमें लग्जरी होटल 1.60 लाख वर्गमीटर का बड़ा ऑफिस स्पेस भी है। हालांकि यह अभी तक पूरी तरह से बनी नहीं है। इसे बनाने वाली रियल स्टेट कंपनी इसे इंजीनियरिंग के बेहतरीन नमूनों में मान रही है। स्काईस्क्रैपर का कंस्ट्रक्शन एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक कैपिटालैंड कर रही है। 

Similar News