दूल्हे के आने में हुई देरी तो वीडियो कॉलिंग के जरिए पढ़वाया निकाह  

दूल्हे के आने में हुई देरी तो वीडियो कॉलिंग के जरिए पढ़वाया निकाह  

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-01 10:53 GMT

डिजिटल डेस्क,अमरोहा। आज के समय में टेक्नोलॉजी के चलते बड़ी से बड़ी समस्या चुटकियों में हल हो जाती है, फिर चाहे किसी की शादी ही क्यों न हो। उत्तर प्रदेश में हाल ही में इस बात का उदाहरण देखने को मिला। हापुड़ गांव की लड़की सुमैया का निकाह सिहाली जागीर निवासी रूखसार अहमद से तय हुआ था। निकाह की समय सीमा रात 11 बजे रखी गई थी, लेकिन बारात तो आई पर दूल्हा नहीं आया। 

टेक्नोलॉजी का कमाल
दरअसल दूल्हा रूखसार अहमद सऊदी अरब में नौकरी करता है, लेकिन निकाह के समय किसी कारण के चलते आ नहीं सका। जिससे दोनों परिवार के लोग असमंजस में पड़ गए कि अब निकाह कैसे होगा। इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने वीडियो कॉलिंग करके निकाह पढ़ने की सलाह दी, जिसपर सबकी सहमति भी बनी। इसके बाद तय समय पर वीडियो कॉलिंग के जरिए सारे रीति-रिवाजों के साथ दोनों का निकाह पढ़वाया गया। इसे ही कहते हैं डिजिटल वर्ल्ड और स्मार्ट people।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News