इस मशहूर सिंगर का चश्मा हुआ नीलाम, लग गई इतनी बड़ी बोली कि हर कोई रह गया हैरान

इस मशहूर सिंगर का चश्मा हुआ नीलाम, लग गई इतनी बड़ी बोली कि हर कोई रह गया हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-20 08:03 GMT
इस मशहूर सिंगर का चश्मा हुआ नीलाम, लग गई इतनी बड़ी बोली कि हर कोई रह गया हैरान

डिजिटल डेस्क। अगर आप संगीत की दुनिया में दिलचस्पी रखते है तो जॉन लेनिन जैसी बड़ी शख्सियत से अच्छी तरह वाक़िफ होंगे। जॉन लेनिन वहीं शख्स है जिनका द बीटल्स बैंड दुनियाभर में जाना जाता था। अब जॉन लेनिन एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार उनके चर्चा बटोरने की वजह थोड़ी अलग है।

दरअसल हाल ही में उनका एक चश्मा नीलाम किया गया। अब आप सोचेंगे कि भई मशहूर लोगों की चीजें आएं दिन कहीं न कहीं नीलाम होती रहती है। लेकिन यहां मामला चश्में की कीमत से जुड़ा है। लेनिन के चश्में को जब नीलाम किया तो इसकी बोली इतनी ऊंची लगी कि लोग हैरान रह गए।

जॉन लेनिन का चश्मा 137,500 यूरो में नीलाम हुआ। इस हिसाब से अगर इंडियन करेंसी में इसे तब्दील करे तो ये कीमत लगभग एक करोड़ रुपये के आस-पास बैठती है। हालांकि जिस शख्स ने इस चश्में को खरीदा उसकी पहचान गुप्त रखी गईं है।

इस चश्में को एलन हेरिंग नाम के शख्स ने नीलाम किया। उन्होंने बताया कि जब लेनिन से इस टूटे हुए चश्में को ठीक कराने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। लेनिन ने कहा कि अब इसका लुक ऐसे ही रहने दो। इसलिए उनके इस चश्में की मरम्मत नहीं करवाई गईं।

चश्में के साथ नीलामी में द बीटल्स के George Harrison की Cowbells भी नीलाम हुई। जिन्हें 10,000 यूरो में बेचा गया। जो कि भारतीय कीमत के हिसाब से सात लाख के तकरीबन की रकम बैठती है। एलेन का मानना है कि भले उन्होंने इन चीजों को नीलाम किया हो लेकिन इसके पीछे की कहानी हमेशा उनके साथ रहेगी।

Tags:    

Similar News