28 हजार फाइन का केस जीतकर साेशल मीडिया का किंग बना था ये बकरा

28 हजार फाइन का केस जीतकर साेशल मीडिया का किंग बना था ये बकरा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-24 06:45 GMT

डिजिटल डेस्क, कैनबरो। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया इंसान, माॅडल या किसी एक्टर को तो आपने देखा और सुना होगा, लेकिन इस किंग के बारे में शायद कोई भी सुनकर हैराना हो जाएगा। यह एक वक्त पर सोशल मीडिया का किंग रह चुका है। इसके फॉलोवर्स  की संख्या 17 लाख थी। हालांकि अब ये अजूबा और लोगों द्वारा देखा व सर्च किया गया बकरा अब इस दुनिया में नही रहा। 
 

वाले गैरी नामक यह बकरा ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला बताया गया है। इसके मालिक ने इसके बेहद अनोखे और लाजवाब फोटो शेयर किए थे, जिसके बाद इसके चाहने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। जब इसके मालिक ने बकरे की मौत की सूचना इंटरनेट पर दी तो लाखों शोक संदेश सोशल मीडिया पर छा गए थे। अपनी शोक संवदेनाएं तरह-तरह से लोगों ने शेयर कीं। यह सोशल मीडिया का स्टार जो था तो इतने संदेश आना ही थे।    
 

28 हजार रुपए का फाइन

दरअसल, इस बकरे पर साल 2013 में साढ़े 28 हजार रुपए का फाइन लगाया गया था जिसके चलते ये कम वक्त में ही चर्चाओं में घिर गया। लोग ये जानना चाहते थे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। आपको इसका जुर्म सुनकर हंसी आ सकती है। 

 

म्यूजिम के बाहर लगे फूलों को चट कर लिया

गैरी ने सिडनी म्यूजिम के बाहर लगे फूलों को चट कर लिया था। जिसके बाद उस पर ये जुर्माना लगाया गया था। बाद में गैरी केस जीत गया और साढ़े 28 हजार रुपए का फाइन लगाया गया था जिसके चलते उस वक्त ये जबरदस्त चर्चाओं में घिर गया। केस जीतने के बाद ट्रैवलिंग कॉमेडी एक्ट में गैरी ने काम किया और लगभग दुनिया भर में छा गया। गैरी का स्टाइल भी काफी पसंद किया गया था। उसकी मौत ट्यूमर की वजह से हुई जिसका धक्का उसके मालिक को ही नही 17 लाख फाॅलोअर्स को भी लगा था। 

Similar News