बगैर कपड़ों के वेनिस बीच पर न्यूड घूमी ये माॅडल, देखते रह गए लोग 

बगैर कपड़ों के वेनिस बीच पर न्यूड घूमी ये माॅडल, देखते रह गए लोग 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-29 06:12 GMT
बगैर कपड़ों के वेनिस बीच पर न्यूड घूमी ये माॅडल, देखते रह गए लोग 

डिजिटल डेस्क, वेनिस। कोई माॅडल अगर न्यूड सड़क पर घूमे तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं। हालांकि इस माॅडल के साथ ऐसा ज्यादा कुछ नहीं हुआ। इसने होश उड़ाए, लेकिन बहुत ही कम लोगों के। इसे देखने वाले ठीक से समझ भी नहीं पाए कि वह न्यूड है। उसकी बाॅडी पर एक भी कपड़ा नही है। ये बात किसी को भी हैरान कर सकती है, लेकिन ये सच है। ये न्यूड माॅडल बीच पर आसानी से बगैर कपड़ों के ही घूमते रही। किसी के लिए भी इसे पहचानना मुश्किल हो गया। 

समझना मुश्किल हो गया 

दरअसल, क्रिस्टल एस्टमेन नामक 24 वर्षीय माॅडल ने अपनी बाॅडी को पूरी तरह से पेंट कराया था। उसने पेंटेड क्राॅप टाॅप और लैंगिंग्स पहना हुआ था। ब्लैक, ग्रीन मिक्स कलर बाॅडी पर इस तरह से पेंट किया गया कि किसी के लिए भी ये समझना मुश्किल हो गया कि वह न्यूड है। 

आश्चर्य से मुस्कुराए

क्रिस्टल के अनुसार पहले उसे थोड़ा डर था लेकिन बाद में जब लोग ये नहीं समझ पाए कि वह न्यूड है और बाॅडी पेंटिंग के जरिए ऐसे निकली है तो फिर बगैर डर के आराम से घूमने लगी। क्रिस्टल के लिए यह एक अनोखा प्रयोग था। हालांकि जो लोग उसकी बाॅडी पेंट को समझ गए वे उसे आश्चर्य से देखकर मुस्कुरा रहे थे। वेनिस बीच पर वह काफी देर खड़ी रही फिर वाॅक करने लगी। थोड़ी देर बाद वह बातें करते हुए मार्केट की अाेर बढ़ी। राेड से दोनों साइड टहलते हुए उसने अपने इस बाॅडी पेंट का भरपूर मजा लिया।

मोबाइल पर बातें करते-करते वाॅक 

करीब एक घंटे की मेहनत के बाद ये बॉडी पेंट हुई। इसे अंजाम दिया बॉडी पेंट आर्टिस्ट ओक्टेवियो सोलिस ने। उन्होंने मॉडल क्रिस्टल एस्टमेन की बॉडी को पेंट किया और इसके बाद उन्होंने बीच किनारे न्यूड वॉक किया वह भी मोबाइल पर बात करते हुए बड़े ही आराम से। 

Similar News