VIDEO : बैंकाॅक में 'समुद्र मंथन' का अनोखा नजारा, आपको हैरान कर देगा ये दृश्य

VIDEO : बैंकाॅक में 'समुद्र मंथन' का अनोखा नजारा, आपको हैरान कर देगा ये दृश्य

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-17 07:06 GMT
VIDEO : बैंकाॅक में 'समुद्र मंथन' का अनोखा नजारा, आपको हैरान कर देगा ये दृश्य

डिजिटल डेस्क, बैंकाॅक। पुराणों में आपने समुद्र मंथन के बारे में पढ़ा होगा। इस पर अनेक टीवी सीरियल और फिल्म भी बन चुकी हैं। कहा जाता है कि इंद्र को श्राप से मुक्ति और धरती के विस्तार के लिए भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन का विचार दिया था, लेकिन यदि यही नजारा आपको विदेश में देखने मिले तो आप निश्चित ही आश्चर्य में पड़ सकते हैं। आज भगवान धनवंतरी की जयंती के अवसर पर हम आपको इसी की सैर करा रहे हैं।  

 

देवों के साथ दानव 

जी हां, थाइलैंड बैंकॉक के सुवर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर समुद्र मंथन की बेहद अद्भुत प्रतिमाएं किसी भी इंडियन को हैरान कर सकती हैं। इन प्रतिमाओं में राक्षस और देव दोनों को ही दिखाया गया है। कच्छप पर मदरांचल पर्वत और उससे लिपटा हुआ वासुकी नाग, देव और दानव दोनों ही समुंद्र मंथन के लिए इसे अपनी ओर खींच रहे हैं। इनकी भावभंगिमाएं भी बेहद आकर्षक हैं। 

 

अनोखा नजारा 

इस एयरपोर्ट पर मुख्य रूप से कंबोडिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया के लोगों का आगमन होता है। ये हिंदू नही हैं लेकिन इस एयरपोर्ट पर आते ही वे इन मूर्तियों से जुड़ी कहानी के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। बताया जाता है कि यहां इस दृश्य को बनाने में कई सालों का वक्त लगा है। विशेष कारीगरों के सहयाेग से इसे बनाया गया है। हालांकि इन मूर्तियाें के पहनावे में बैंकाॅक की संस्कृति स्पष्ट रूप से देखने मिलती है।

 

यहां माैजूद हैं अनेक हिंदू मंदिर 

यहां यह जानना भी आपके लिए जरूरी है कि बैंकाॅक हिंदू संस्कृति और परंपरा से अत्यधिक प्रभावित है। यहां अनेक हिंदू मंदिर देखने मिलते हैं। थाइलैंड में एक ऐसा मंदिर देखने मिलता है जहां नरक के दृश्यों को दिखाया गया है। ठीक वैसे ही जैसे गरूण पुराण में मृत्यु के बाद उसके कर्मो के हिसाब से मिलने वाली सजा के बारे में बताया जाता है। यहां का नजारा भी हैरान कर देने वाला है। 

Similar News