आप भी बना सकते हैं 'गणपति बप्पा' का ये निराला रूप

आप भी बना सकते हैं 'गणपति बप्पा' का ये निराला रूप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-24 06:32 GMT
आप भी बना सकते हैं 'गणपति बप्पा' का ये निराला रूप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 25 अगस्त से गणेश उत्सव प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में हर ओर एक बार फिर ईको फ्रेंडली गणेश बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप आसानी से घर में ही गणपति बप्पा का स्वरूप निर्मित कर सकते हैं। 

प्राॅपर शेप...

पेपर को गणपति बप्पा के आकार में काटकर अलग-अलग तरह से सजा लें। उसे हर ओर से चिपका लें। कलर पेंसिल की सहायता से उस पेपर पर आंख, नाक और कान की डिजाइन दे दें। प्राॅपर शेप देने के लिए काॅफी पेपर कप का भी सहारा लिया जा सकता है। इसके अलावा ऊन और ग्लू के जरिए भी एक गेंद की सहायता से बप्पा की मूर्ति बनाई जा सकती है। 

पीपल के पत्ते

पीपल के पत्ते से गणपति बनाने के लिए आप बिना कटी-फटी हरी पीपल की पत्तियां साइज के अकॉर्डिंग लेकर उन्हें एक चमकीले या गेलिस्टर पेपर पर रख कर गणपति शेप में चिपकाकर  सजाएं। पत्तियां सजाने के बाद इन पर आंख का आकार भी दिया जा सकता है। 

आवश्यक सामग्री
कप 
सीजर्स 
ब्लैक और रेड पेन
ग्लू 
पेन्सिल 
गोल्ड पेपर 
गले पेपर कोई भी दो कलर 
आवश्यकतानुसार कुछ पीपल के पत्ते

Similar News