हीरे की खेप में मिला 6 सौ करोड़ का अनोखा डायमंड

हीरे की खेप में मिला 6 सौ करोड़ का अनोखा डायमंड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-05 06:18 GMT
हीरे की खेप में मिला 6 सौ करोड़ का अनोखा डायमंड

डिजिटल डेस्क, सूरत।  इस शहर में हीरे का व्यापार जोरो पर होता है। इस वजह से इसे हीरे की नगरी भी कहा जाता हैं। इस शहर में लोगों के पास हीरे होना कोई बड़ी बात नही, लेकिन यहां एक व्यापारी के पास एक कच्चा हीरा है जो कि 182.3 कैरेट की है। इसकी कीमत करीब 6 सौ करोड़ रुपए बतायी जाती हैं।

 

वजन करीब 36.5 ग्राम 

आप हैरान होंगे कच्चे हीरे की इतनी कीमत जानकर, असल में यह हीरा गणेशजी के आकार का है और इसका वजन करीब 36.5 ग्राम है। ये पूरी तरह से नेचुरलर है इस पर किसी तरह का काम नही किया गया, फिर भी यह गणपति के आकार का दिखाई देता है। 

 

बेल्जियम से आए कच्चे हीरों के खेप में मिला था

दरअसल, करीब 13 साल पहले कनुभाई आसोदरिया को यह हीरा बेल्जियम से आए कच्चे हीरों के खेप में मिला था। जब इसके बारे में इन्हें पता चला तो वे खुद आश्चर्य में थे। यह हीरा गणपति की आकृति का है। इसलिए इसे घर के मंदिर में स्थान दिया गया है और इसकी रोज पूजा की जाती है। 

 

6 सौ करोड़ रुपए लग चुकी है कीमत

गणपति की कृपा इस परिवार पर कुछ ज्यादा ही है। शायद यही वजह है कि इस हीरे की कीमत 6 सौ करोड़ रुपए लग चुकी है। आसोदरिया परिवार का मानना है कि साक्षात गणपति बप्पा ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। इस हीरे में पूर्णतः उनकी ही आकृति है। जिसकी वजह से 6 सौ करोड़ कीमत होने के बाद भी वे लोग उसे बेचने के इच्छुक नही हैं। इस हीरे के आॅफर कनुभाई के पास आते रहते हैं। 

Similar News