लालबाग में बनाई गई 22 फीट ऊंची इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, जानें क्या है खास

लालबाग में बनाई गई 22 फीट ऊंची इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा, जानें क्या है खास

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-31 07:01 GMT

डिजिटल डेस्क। गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 2 सितंबर से शुरु होने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरे देश में जोरों-शोरों से की जा रही है। झांकियों के लिए पंडाल सजने लगे हैं वहीं बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। आपको बता दें कि हर साल श्री गणेश की प्रतिमाओं को विशाल आकार में बनाया जाता है, हालांकि कई बार पर्यावरण प्रदूषण को रोकने को लेकर प्रशासन द्वारा प्रतिमा का आकार छोटा रखने की हिदायत दी जाती है। वहीं इस बार कुछ लोगों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरु की है। क्या है नई पहल, आइए जानते हैं...

लालबाग के एक प्रसिद्ध पंडाल ने पर्यावरण के बचाव के लिए इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा की जगह कागज की 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा बनाने का फैसला किया है, जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगी।

Tags:    

Similar News