दुनिया में सबसे बड़ा, 39 पत्नियों वाला 167 सदस्यों का परिवार

दुनिया में सबसे बड़ा, 39 पत्नियों वाला 167 सदस्यों का परिवार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-17 06:39 GMT
दुनिया में सबसे बड़ा, 39 पत्नियों वाला 167 सदस्यों का परिवार

डिजिटल डेस्क, आइजोल। आज के दौर में जहां सिंगल पैरेंट्स का चलन बढ़ा है वहीं दुनिया का सबसे बड़ा परिवार इंडिया में ही रहता है। इस परिवार में कुल सदस्यों की संख्या सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां, इस परिवार में 167 सदस्य हैं और सभी एक ही छत के नीचे एक ही घर में रहते हैं। 


दअरसल, यह परिवार मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहते हैं। ये फैमिली लगभग पूरी दुनिया में फेमस है। इस घर के मुखिया का नाम है जियोना चाना आपको एक बार फिर जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन इनकी 39 पत्नियां हैं। इन सभी से इनके 94 बच्चे हैं और बच्चों के बच्चे मतलब कि पोते-पोतियों की संख्या 33 है। 

 

 

मिलकर खाते हैं खाना

इस फैमिली की सबसे बड़ी खूबी है। इनका खाना, जो कि एक ही किचन में बनता है। एक साथ सभी लोग खाना खाते हैं और गपशप करते हुए बड़े प्यार से खाते हैं। एक बड़े से डायनिंग टेबल पर 50 टेबलों में खाना परोसा जाता है। बड़े टेबल पर छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं। जियोना की सभी पत्नियां आपस में मिलकर खाना बनाती हैं। 
 

 

इतना सारा अनाज

इनके घर में सौ कमरे हैं। जिसका नाम है न्यू जेनरेशन होम है। ये चार मंजिला है। हालांकि अनाज की मात्रा इतनी है कि आधा गांव खाना खा जाए। प्रतिदिन 130 किलो से ज्यादा अनाज सब्जी पकाया जाता है। 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 40 मुर्गे व 50 अंडों की जरूरत होती है। 

Similar News