ये है दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, जानिए कहां बनाया गया...

ये है दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, जानिए कहां बनाया गया...

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-05 07:41 GMT
ये है दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, जानिए कहां बनाया गया...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे फेवरेट स्नैक्स में से एक समोसा अब दुनियाभर में फेमस हो चुका है। बीते मंगलवार लंदन में दुनिया के सबसे बड़े समोसे का विश्व रिकाॅर्ड बनाया गया। इसका वजन 153.1 किलो था। लंदन की एक मस्जिद में इस समोसे को बनाते वक्त गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

बेहद टेस्टी 

यहां आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि ये समोसा ना सिर्फ स्वादिष्ट था, बल्कि उसी आकार में था जिसमें आमतौर पर समोसे मिलते हैं अर्थात त्रिकोण, जब ये समोसा गिनीज बुक के अधिकारियों ने खाया तो उन्हें ये बेहद टेस्टी लगा। जिसके बाद इसे वल्र्ड का सबसे बड़ा समोसा घोषित किया गया। 

सभी नियमों का पालन 

इतने विशलकाय समोसे में आलू, प्याज समेज वे सभी जरूरी मसाले भी डाले गए थे, जो इसे स्वादिष्ट बनाते हैं। इसके बाद इसे तला भी तब तक गया जब तक ये पूरी तरह पक नहीं गया। गिनीज बुक के अधिकारियों ने के लिए भी ये आश्चर्यजनक पल रहा। एक अफसर प्रवीण पटेल ने बताया कि उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए ये वल्र्ड रिकाॅर्ड कायम किया है। 
 

Similar News