इन ट्रेनों की रफ्तार है दुनिया में सबसे तेज

इन ट्रेनों की रफ्तार है दुनिया में सबसे तेज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-23 10:18 GMT
इन ट्रेनों की रफ्तार है दुनिया में सबसे तेज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज की दुनिया में बढ़ती तकनीक की वजह से मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो गए है। अगर बात करे ट्रेनों की तो अब ट्रेन की गती विमान से भी ज्यादा तेज हो गई है। जीतना वक्त आपको प्लेन से ट्रेवल करने में लगता था उतना ही वक्त अब ट्रेन से लगता है। ट्रेनों की स्पीड को और तेज बड़ाने में जापान भी पुरे प्रयास में जुट गया है। कहा जा रहा है कि 2020 तक जापान दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन ले आएगा। जानिए अब तक की सबसे तेज गती वाली ट्रेनों के बारे में।

 

 

शंघाई मैग्लेव ट्रेन, चीन

शंघाई मैग्लेव ट्रेन अपनी तेज गति 430 किमी / घंटे के लिए मशहूर है। मैग्लेव ने अप्रैल 2004 से कमर्शीयल ऑप्रेशन्स शुरू कर दिये थे। ये मेट्रो लाइन 2 के लोंग्यांग रोड स्टेशन से शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर तय करती है।

 

 

हारमनी सीआरएच 380 ए, चीन

चीन रेलवे हारमनी सीआरएच 380 ए दुनिया की दूसरी सबसे तेज ऑपरेटिंग ट्रेन  है। इस ट्रेन की रफ्तार 379 किमी प्रति घंटा है, लेकिन शुरुआती परीक्षणों के दौरान इस ट्रेन ने 415 किमी प्रति घंटे का रिकॉर्ड बनाया था। अक्टूबर 2010 से, हारमनी सीआरएच 380 ए ट्रेन शांगई-नानजिंग मार्ग के बीच अपना सफर तय कर रही है। सीआरएच 380 ए ट्रेन्स एक समय में 494 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। प्रत्येक यात्री को रीडिंग लैंप, पावर पोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले जैसी सुविधाएं दी गई है। 

 

 

एजीवी इटालो, यूरोप 

एजीवी इटालो, यूरोप की सबसे तेजी से चलने वाली ट्रेन है। इस हाई स्पीड ट्रेन की अधिकतम गति 358 किमी प्रति घंटा है। शुरुआती दिनों के परीक्षण के दौरान 2007 में एजीवी ट्रेन ने 572 किमी प्रति घंटे का रिकॉर्ड तय किया था। एजीवी इटालो ने अप्रैल 2007 में यात्रीयों के लिए सेवा शुरू की थी। ये ट्रेन रोम और नेपल्स के बीच यात्रा करती है। एवीजी इटालो ट्रेन्स के यात्री केवल एक घंटे में इन शहरों के बीच की यात्रा तय कर सकते हैं।

 

 

सीमेंस वेलारो ई, स्पेन

वेलारो ई, जर्मन इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस द्वारा बनाई गई वेलारो ई हाई-स्पीड ट्रेनों का स्पेनिश वर्जन है। स्पेन में, वेलारो ट्रेनों को एवीएस 103 के रूप में जाना जाता है। वेलारो ई बार्सिलोना और मैड्रिड के बीच चलती है। वेलारो ई 349 किमी प्रति घंटे की गति से चलती है। इस ट्रेन के यात्रियों को बार्सिलोना से मैड्रिड तक जाने में केवल 2 घंटे 30 मिनट लगते हैं। जून 2007 में इस हाई-स्पीड ट्रेन की शुरुआत हुई थी।

 

 

टाल्गो ट्रेन, स्पेन

स्पेन की टाल्गो 350 हाई-स्पीड ट्रेन राज्य की रेलवे कंपनी द्वारा संचालित है। ये हाई-स्पीड ट्रेन 349 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। टाल्गो ट्रेन मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच का सफर तय करती है। इस ट्रेन को स्पेन में "पेटो" के नाम से जाना जाता है। टैल्गो 350 ट्रेनों में बैठने की सुविधाएं चार भागो में विभाजित हैं - क्लब क्लास, फर्स्ट क्लास, बिस्ट्रो क्लास और कोच क्लास। यात्रियों के लिए प्रत्येक सीट पर वीडियो, ऑडियो डिवाइस उपलब्ध किए गए हैं। 

Similar News