क्या अमेरिका की इस जगह पर कैद हैं एलियंस, जानिए क्या है इसका रहस्य 

अजब-गजब क्या अमेरिका की इस जगह पर कैद हैं एलियंस, जानिए क्या है इसका रहस्य 

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2021-10-16 11:49 GMT
क्या अमेरिका की इस जगह पर कैद हैं एलियंस, जानिए क्या है इसका रहस्य 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  दुनिया के ऐसे कई रहस्य है जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठा है। उनमे से एक है अमेरिका के एरिया 51
का रहस्य। माना जाता है कि यहां एलियंस को कैद कर रखा है और अमेरिका के वैज्ञानिक उन पर शोध कर रहे हैं। उस एरिए में कड़क
सुरक्षा के इंतजाम देखे गए है साथ ही वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। इस बात के बारे में अमेरिका के लोगों को पता नहीं था
इसे लोगों से गुप्त रखा गया था। 

पहली बार साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने लोगों को इस बारे में बताया कि एरिया 51 जैसी जगह है, लेकिन उन्होंने 
एलियंस के होने की पुष्टी नहीं की। जिसके बाद ये खबर तेजी से देश दुनिया में फैलने लगी। लोग यही मानने लगे कि अमेरिका के एरिया-51
मे एलियंस हैं। इसकी सीमा पर कई जगह चेतावनी दी गई है कि यहां जाना खतरे से खाली नहीं है। 24 घंटे इस क्षेत्र की रखवाली करते 
हुए इस जगह पर जवान तैनात होते हैं। 3.7 किमी में फैले इस क्षेत्र  के ऊपर से कोई विमान को जाने की इजाजत नहीं है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि यह क्षेत्र सेना के अभ्यास के लिए है। यहां पर युद्ध की तैयारी, ट्रेनिंग आदि की जाती है तथा इस क्षेत्र को रुस पर नजर रखने के लिए बनाया गया है। यहां पर यू-2 नामक विमान भी था। सीआईए ने हरी लाइटों वाले किसी रहस्यमयी विमान के बारे में कहा था। उसने कहा था कि यह चर्चित विमान पचास के दशक में दुनिया के किसी भी विमान से ज्यादा विकसित और अलग प्रतीत होता है। 

इस जगह के बारे में कई सारी अलग-अलग बातें सुनने में आती है। पर एरिया 51 क्षेत्र आज भी रहस्य बना हुआ है। 

Tags:    

Similar News