अगर आप भी करने जा रहे है स्नान, तो ठंड से बचने में यह जुगाड़ आएगी काम, देखिए मजेदार वायरल वीडियो

अजब गजब अगर आप भी करने जा रहे है स्नान, तो ठंड से बचने में यह जुगाड़ आएगी काम, देखिए मजेदार वायरल वीडियो

Raja Verma
Update: 2022-01-13 06:51 GMT
अगर आप भी करने जा रहे है स्नान, तो ठंड से बचने में यह जुगाड़ आएगी काम, देखिए मजेदार वायरल वीडियो

 डिजिलटल डेस्क, नई दिल्ली।  सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।  लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको सोचने पर मजबूत कर देते हैं और कुछ वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। लोकिन अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोचने पर भी मजबूर होंगे और हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। हम जिस वीडियो के बारे में बात कर उस वीडियो को देखकर आप यह कहेंगे की यार ऐसे लोग आते कहां से है। 
 दरअसल  IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अधिकारी ने मजेदार कैप्शन भी  लिखा, "मेरा भारत महान. होनहार भारत."  जो तेजी से वायरल हो गया है।  आप वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स नदी में नहा रहा है। और नहाने के दौरान इस शख्स ने ठंड से बचने के लिए गजब का उपाय कर रखा है।  जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

 

आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है, यह शख्स ने डुबकी लगाने के दौरान ठंड से बचाव के लिए पानी के ऊपर तैरते एक तसले में आग जला रखी है।वह नदी पर जितनी भी बार डुबकी लगाता है और बाहर निकलता है, उतनी  ही बार वह तसले में जल रहीं आग से हाथ सेंकता दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ऐसी जुगाड़ भी कोई करता है भला! वहीं एक यूजर ने लिखा इस शख्स को "महामूर्ख" की उपाधि दे दी है। वहीं एक यूजर ने मजेदार कमेंट लिखा, "आवश्यकता आविष्कार की जननी है"। एक यूजर ने लिखा "इनको और इनको माता पिता को भी सलाम जो इतना विद्वान बच्चे को जन्म दिया है" 
    

Tags:    

Similar News