लड़की की तरह दिखने पर पहचान के लिए हमेशा दिखाना पड़ता है ID Card

लड़की की तरह दिखने पर पहचान के लिए हमेशा दिखाना पड़ता है ID Card

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-19 13:10 GMT
लड़की की तरह दिखने पर पहचान के लिए हमेशा दिखाना पड़ता है ID Card
हाईलाइट
  • अपनी पहचान के लिए हर बार अपनी ID दिखानी पड़ती है
  • अब्दुस अपने चेहरे की वजह से सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क,मलेशिया। अक्सर आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनका फेस लड़कियों से मिलता-जुलता रहता है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो है तो लड़का लेकिन उसका लुक बिल्कुल लड़कियों से मैच करता है। इस कारण इसे अपनी पहचान के लिए हर बार अपनी ID दिखानी पड़ती है कि वो एक लड़का है न कि लड़की। इस तस्वीर में आप जिसे देख रहें हैं वो एक लड़का है।

तस्वीर में नजर आने वाला ये शख्स कोई महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है और मलेशिया के इस युवक का नाम अब्दुस सलाम फिरदौस अजीज है। अब्दुस को जब भी कोई पहली बार देखता है तो हैरान हो जाता है और इस सोच में पड़ जाता है कि ये महिला है या पुरुष। 22 साल के अब्दुस मलेशिया में रहते हैं और यूनिवर्सिटी कौला लमपुर में पढ़ते हैं। वहीं अब्दुस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, अब्दुस अपने चेहरे की वजह से सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुर्खियां में हैं। अब्दुस के मानें तो उनका चेहरा एक महिला की तरह दिखता है जिस वजह से हर कोई उन्हें महिला समझकर धोखा खा जाता है। उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए अपना आई कार्ड तक भी दिखाना पड़ता है। अपने चेहरे की वजह से उन्हें कई बार परेशानीयों का सामना करना पड़ चुका है। अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए अब्दुस ने अपने लंबे बाल कटवाकर छोटे भी करवा लिए थे, लेकिन इसके बाद भी अब्दुस की परेशानी का सामना बार-बार करना पड़ता है। उनके छोटे बालों की वजह से लोग उन्हें टॉम बॉय कहने लगे थे। वहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें दाढ़ी-मूछ रखने की सलाह भी दे दी थी। लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से वो कैटफिश जैसे दिखते हैं।

आपको बता दें कि अपने चेहरे की वजह से अब्दुस इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। अपने  चेहरे की वजह से लोग अब्दुस को "वर्ल्ड प्रीटीएस्ट मैन’ कहने लगे हैं। जहां ये बात उनको चर्चित बना रही है वहीं तकलीफ भी दे रही है। 
 

Similar News