टाइमपास के लिए खरीदा था लॉटरी का टिकट, लॉटरी खुली तो रातों रात अरबपति बन गई ये महिला

टाइमपास के लिए खरीदा था लॉटरी का टिकट, लॉटरी खुली तो रातों रात अरबपति बन गई ये महिला

Bhaskar User1
Update: 2021-07-30 10:41 GMT
टाइमपास के लिए खरीदा था लॉटरी का टिकट, लॉटरी खुली तो रातों रात अरबपति बन गई ये महिला
हाईलाइट
  • रातोंरात महिला बनी अरबपति

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। सोचिए आप सिर्फ टाइम पास के लिए लॉटरी का टिकर खरीदें और बाद में वही टिकट आपकी किस्मत बदल कर रख दे। बर्लिन की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। जिन्हें लॉटरी का टिकट खरीदने के एक हफ्ते बाद ये अंदाजा हुआ कि वो अरबपति बन चुकी हैं।

 हर इंसान जीवन में एक बार यह जरुर सोचता है कि उसे कभी किसी आसान माध्यम से ढेर सारे पैसे मिल जाएं। कुछ ऐसा ही हुआ जर्मनी के बर्लिन शहर की एक महिला के साथ जो अचानक से तीन अरब की मालकिन बन गई।

दरअसल उस महिला ने एक लॅाटरी टिकट खरीदा था। उसे ये पता ही नहीं था कि उसकी लॉटरी खुल चुकी है। यह बात उसे हफ्ते भर बाद पता चली। उसे एहसास तक नहीं था कि वो अपने पर्स में बड़ी लापरवाही के साथ जो लॉटरी टिकट लेकर घूम रही है उस की कीमत अब 33 मिलिन यूरो यानि दो अरब 90 करोड़ 99 लाख 26 हजार 740 रुपये हो चुकी है।

लोट्टो बायर्न नाम की लॉटरी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वह एकमात्र ऐसी महिला थीं जिन्होंने उस प्रतियोगिता में उस टिकट पर सात अलग अलग सवालों का बिल्कुल सही जवाब दिया था और विजेता बन गईं थीं। महिला ने बताया कि उन्हें यह बात सोच कर भी चक्कर आते हैं कि वह लापरवाही से अपने पर्स में अरबों रुपये का लॉटरी टिकट रखी हुई थी। महिला ने खुश हो कर ये भी कहा कि यह रकम "मेरे पति, मेरी बेटी और मेरे लिए उम्मीदों से कहीं अधिक है"।

Tags:    

Similar News