परंपराः यहां काटा जाता है लड़कियों के शरीर का ये नाजुक हिस्सा

परंपराः यहां काटा जाता है लड़कियों के शरीर का ये नाजुक हिस्सा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-16 06:29 GMT
परंपराः यहां काटा जाता है लड़कियों के शरीर का ये नाजुक हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये दुनिया गोल है और अजीब परंपराओं से भरी भी। कुछ तो हमें ये भी सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर इन्हें बनाया किसने या फिर इनकी शुरूआत कैसे हुई। एक ऐसी ही परंपरा है  ट्राइब जनजाति की। जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

बनती हैं मजबूत 

सैबिनी ट्राइब यूगांडा में ट्राइब नामक एक जनजाति रहती है और यहां एक रिवाज सैकड़ों सालों से है। इस रिवाज में  यहां लड़कियों को भविष्य में आने वाली मुसीबतों से बचाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट का हिस्सा काट दिया जाता है। इसे लेकर इन लोेगों की मान्यता है कि इससे लड़कियां मजबूत बनती हैं। ये एक तरह का खतना ही होता है। 
 
सहन करना पड़ता है दर्द 

मर्दानगी साबित करने वाले आदिवासी जनजातियों की कितनी ही परंपराओं के बारे में आपने सुना पढ़ा होगा, लेकिन उन सब में ये सबसे अलग है। इन लोगों का मानना है कि यदि लड़की इस दर्द को सहन कर जाती है तो वह जीवन में कभी भी नहीं हारती फिर चाहे कितनी भी बड़ी मुश्किल ही उनके सामने क्यों ना आ जाए। हालांकि आज के आधुनिक दौर में ये बातों पर विश्वास करना किसी अंधविश्वास से कम नही है। जिसका खामियाजा इस जनजाति की बेकसूर लड़कियों को सहन करना पड़ता है। 

Similar News