INTERESTING STORY: गड्ढे में गिरा गधा, इजिप्ट में मिला विशाल रहस्यमयी 'मकबरा'

INTERESTING STORY: गड्ढे में गिरा गधा, इजिप्ट में मिला विशाल रहस्यमयी 'मकबरा'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-29 05:05 GMT
INTERESTING STORY: गड्ढे में गिरा गधा, इजिप्ट में मिला विशाल रहस्यमयी 'मकबरा'

डिजिटल डेस्क, काहिरा। आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन दुनियाभर में पिरामिड और ममी के लिए प्रसिद्ध मिस्र (इजिप्ट) में एक मकबरा खोजा गया, लेकिन ये किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक गधे ने खोजा। जी हां, गधे निकालने के लिए खोजे गए गड्ढे ने सदियों पुराने रहस्य उजागर कर दिया। मकबरे में ऐसी-ऐसी चीजें मिलीं कि विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित रह गए..

दिलचस्प कहानी 

मिस्र में कई ऐसे मकबरे हैं, जिनका रहस्य हजारों-लाखों खोज के बाद आज भी बरकरार है। ऐसा ही एक मकबरा है कोम एल शोकाफा का मकबरा। इस मकबरे की खोज हुए सालों हो गए, लेकिन इसके पीछे की दिलचस्प कहानी शायद ही आपको पता हो। यह रहस्यमयी गुप्त और छिपा हुआ मकबरा एक गधे की वजह से दुनिया के सामने आया था। 

पिलर्स की नक्काशी 

बताया जाता है कि एक दिन मालिक के साथ घूमने निकला गधा अचानक ही इस ओर आया और गड्ढे में गिर गया। मालिक अपने गधे को कैसे छोड़कर जाता तो वह उसे निकालने के जतन करने लगा। जब गधे के मालिक ने गधे को बाहर निकालने के लिए गड्ढे कि खुदाई की, तब उसने देखा कि अंदर सालों से छिपी दुनिया थी। इसमें अंदर के पिलर्स पर कई तरह की नक्काशी की हुई थी।   

ग्रेको-रोमन काल का मकबरा 

विशेषज्ञों ने इस मकबरे का पूरा सच जानने के लिए जांच शुरू की तो उन्हें यहां कई अहम जानकारियां हासिल हुईं। लगातार लंबे समय तक चली जांच के बाद विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे कि मकबरा ग्रेको-रोमन काल में सबसे बड़ा कब्रिस्तान था। जिसकी वजह से यहां दफनाए गए शव अब भी काफी अच्छे हालातों में मौजूद हैं। हालांकि गधे से जुड़ी हुई कहानी से संबंधित दस्तावेज या साक्ष्य अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। 
 

Similar News