जापान: टोक्यो में ब्लूफिन टूना मछली की हुई नीलामी, 13 करोड़ की बोली लगी

जापान: टोक्यो में ब्लूफिन टूना मछली की हुई नीलामी, 13 करोड़ की बोली लगी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-06 11:08 GMT
जापान: टोक्यो में ब्लूफिन टूना मछली की हुई नीलामी, 13 करोड़ की बोली लगी

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में हर साल की तरह इस बार भी न्यू ईयर पर ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई। इसे रविवार को कारोबारी कियोशी किमुरा ने 13 करोड़ रुपए (193.2 मिलियन येन) में खरीदा। इसका वजन 276 किलोग्राम है। कियोशी किमुरा ने टूना के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई।

किसी टूना मछली के लिए लगाई गई अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी बोली है। कियोशी ने ही पिछले साल 278 किलो की टूना को 22 करोड़ रुपए ( 333.6 मिलियन येन) में खरीदा था। इस मछली की 1999 से नीलामी की जा रही है। कियोशी ने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे।

टूना मछली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे जापान में बेहद पसंद किया जाता है, क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट होती है। ब्लूफिन टूना मछली मुश्किल से मिलती है। इस पर लुप्त होने का खतरा भी मंडरा रहा है। इसी वजह से जापान के इस ऑक्शन की आलोचना भी होती है। 

Tags:    

Similar News