ये है दुनिया का सबसे छोटा आईलैंड, जहां है सिर्फ एक घर और एक पेड़ 

ये है दुनिया का सबसे छोटा आईलैंड, जहां है सिर्फ एक घर और एक पेड़ 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-18 08:20 GMT

डिजिटल डेस्क। यूं तो दुनिया में कई खूबसूरत आइलैंड मौजूद हैं, लेकिन कुछ आइलैंड ऐसे भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं होती है। ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो इतना छोटा है कि इसका साइज जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानें इस आइलैंड के बारे में। न्यू यॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बय के पास स्थित एक आइलैंड दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड है। इस आइलैंड का नाम "जस्ट रूम इनफ" है। इस आइलैंड का साइज टेनिस कोर्ट के बराबर ही है। इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर और एक पेड़ ही मौजूद है। "जस्ट रूम इनफ" आइलैंड इतना छोटा है कि ये घर के एक कोने से शुरू होकर उसी घर के दूसरे कोने पर खत्म हो जाता है।

 

Similar News