Manchineel Tree : धरती का सबसे जहरीला पेड़, रस की एक बूंद भी खतरनाक

Manchineel Tree : धरती का सबसे जहरीला पेड़, रस की एक बूंद भी खतरनाक

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-02 03:22 GMT

डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। पेड़ आॅक्सीजन देते हैं जिन पर मनुष्य का जीवन निर्भर करता है, ये फल, फूल देने के साथ ही बहुत ही आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के काम भी आते हैं, लेकिन धरती पर एक ऐसा भी पेड़ है, जिसके फल खाने से इंसान की मौत हो सकती है। इसे दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ माना जाता है और इसके लिए इस पेड़ को  गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। लोग इस पेड़ की छांव में भी ना जा सकें इसलिए इस पेड़ के समीप ही चेतावनी वाले बोर्ड लगाए हैं। 

 

50 फीट तक ऊंचा चमकदार

दअरसल, फ्लोरिडा कैरेबियन सागर के आस-पास ये पाया जाता है और इसका नाम है बाहमास मेंचिलीन। 50 फीट तक ऊंचा यह पेड़ चमकदार दिखाई देता है। इसकी पत्तियां ओवल शेप में होती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलबंस ने इसे मौत का सबसे छोटा फल नाम दिया था। 

 

गाड़ी भी पार्क नही कर सकते

ये पेड़ कितना खतरनाक है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके फल की एक बूंद भी अगर शरीर पर गिए जाए तो स्किन वहां से फटने लगती है। यदि फलों को जलाया जाए और उसका धुआं आंख में लग जाए तो इंसान के आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है वह अंधा हो सकता है। बारिश से बचने के लिए यदि आप इस पेड़ की छांव में आ गए तो आपके पूरे शरीर में खुजली और जलन होने लगेगी। यहां तक कि आप इसके नीचे अपनी गाड़ी भी पार्क नही कर सकते। उसका पेंट पूरी तरह जल जाता है। 

 

बहुत थोड़ा ही चखा था 

इस पेड़ के संबंधित में बताया जाता है कि एक बार वैज्ञानिक निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने टोबैगो के कैरेबियन द्वीप पर इसे चखा था वह अचानक ही पेड़ से गिरा और उन्हें इसके बारे में पता नही था। उन्होंने इसे बहुत थोड़ा ही चखा था कुछ देर में उनके गले में काटने जैसा महसूस होने लगा। गला सूज गया और भारी जलन हुई। आठ घंटे तक उनकी यही स्थिति रही। 

Similar News