जिस महिला केयरटेकर पर थी बच्चों की जिम्मेदारी, उसी ने किया यौन शोषण

जिस महिला केयरटेकर पर थी बच्चों की जिम्मेदारी, उसी ने किया यौन शोषण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-18 10:56 GMT
जिस महिला केयरटेकर पर थी बच्चों की जिम्मेदारी, उसी ने किया यौन शोषण

डिजिटल डेस्क,अमेरिका। आज के समय में कुछ भी Possible हो सकता है, फिर चाहे वो सही हो या गलत। एक महिला जो किसी की बेटी होती है, किसी की पत्नी होती है, तो किसी की मां। औरत जो इतने सारे किरदार निभाती है, सारी जिम्मेदारियां निभाती है, अगर वही महिला कुछ ऐसा काम करे जिसे सुन कोई भी उस पर थू-थू करें तो। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका से आया है। जहां रहने वाली एक महिला ने करीब 100 बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। 

जी हां अमेरिका में रहने वाली एक 55 साल की महिला पर फर्स्ट डिग्री चाइल्ड रेप का केस चलाया गया। कहा जाता है ये वो पहली महिला है जिसे उसके अपराध के लिए वॉशिंगटन के स्पेशल कमिटमेंट सेंटर में रखा गया था। इतना ही नहीं जब सुपीरियर कोर्ट के जज से पूछा गया कि क्या अब इस महिला को कमिटमेंट सेंटर से बाहर रखा जा सकता है तो इस पर जज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि इस महिला को छोड़ने का मतलब है, ये आगे भी ऐसे काम कर सकती है, क्योंकि यह महिला वहशी है। इसके बाद उसे छोड़ने का आदेश नहीं दिया गया। 

महिला पर सबसे पहले 18 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। जब पूछताछ में महिला से पूछा गया कि इससे पहले उसने और कितने लोगों का शिकार किया है, तो महिला ने बताया कि इससे पहले वह 15 बच्चों का यौन शोषण कर चुकी है। जिसमें कई बच्चियां भी शामिल हैं। हैरानी वाली तो ये है कि वह महिला खुद 4 बच्चों की मां है। 

बता दें, यह महिला पेशे से एक केयरटेकर है। कहा जाता है कि जब वह बच्चों के कपडें बदलती थी, या जब उन्हें नहलाया करती थी तो उस समय वह बच्चों का यौन शोषण करती थी। इसके बाद महिला ने खुद खुलासा किया कि उसने 100 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया है। इस महिला ने ज्यादातर उन बच्चों को अपना शिकार बनाया जिनके मां-बाप नशा करते थे, या फिर गरीब हुआ करते थे। 
 
 


 

Similar News