अनेक भाईयों की एक ही पत्नी, हर रात होता है बंटवारा

अनेक भाईयों की एक ही पत्नी, हर रात होता है बंटवारा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-12 03:49 GMT
अनेक भाईयों की एक ही पत्नी, हर रात होता है बंटवारा

डिजिटल डेस्क, किन्नौर। पति-पत्नी के बीच कोई तीसरा आ जाए तो आफत हो जाती है। फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष। लेकिन अजब-गजब रीति-रिवाजों से भरपूर भारत देश में एक ऐसा भी गांव है जहां एक ही महिला 5 पुरुषों की पत्नी होती है... 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शादी को लेकर सबसे अलग ही रिवाज है। यहां एक परिवार में चाहे कितने भी भाई हों, शादी एक ही महिला से करते हैं। माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान किन्नौर जिले में पांडवों ने सर्दियों के दौरान एक गुफा में पत्नी द्रौपदी और कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ समय बिताए थे। जिसकी वजह से ही इस प्रथा को अपनाया गया है। इसे स्थानीय भाषा में घोटुल प्रथा कहते हैं।

एक ही के साथ जीते हैं वैवाहिक जीवन
इस प्रथा के चलते यहां की महिलाओं के एक से अधिक पति होते हैं। ये सभी घर की एक ही छत के नीचे रहते हैं और एक ही युवती के साथ वैवाहिक जीवन जीते हैं। 

विवाह के बाद यदि महिला के पतियों में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो महिला को दुःख नहीं मानाने दिया जाता।

बंद दरवाजे के बाहर टोपी
शादी के बाद अगर कोई भी भाई अपनी पत्नी के साथ कमरे में है तो वह कमरे का दरवाजे बंद कर अपनी टोपी बाहर रख देता है। जो इस बात की पहचान है कि पति-पत्नी एकांत चाहते हैं। ऐसे में उसके दूसरे पति कमरे में प्रवेश नहीं करते।  

पत्नी होती है मुखिया
किन्नौर में विवाह की परंपरा के अनुसार जब शादी तय हो जाती है तो एक ही युवती से शादी के लिए सभी भाई दूल्हे के रूप में पहुंचते हैं। इनके परिवार में महिला ही मुखिया होती है। जिसे गोयने कहा जाता है और उसके सबसे बड़े पति को गोर्यस। 
 

Similar News