VIDEO : वैज्ञानिक की रक्षा के लिए टाइगर शार्क से भिड़ गई व्हेल, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया

VIDEO : वैज्ञानिक की रक्षा के लिए टाइगर शार्क से भिड़ गई व्हेल, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-11 05:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे किस्से मशहूर होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक समुद्र जीव वैज्ञानिक का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसे देखकर न सिर्फ लोग हैरान है बल्कि जीवों के ऐसे व्यवहार ने सभी को अपना मुरीद बना दिया है। वैसे समंदर में जीवों की रक्षा में उतरने वाले अक्सर अपनी जान हथेली पर लेकर पानी में डुबकी लगाते हैं, क्योंकि वो भी नहीं जानते कि कब कौन सा जीव इस गहरे पानी में उन पर धावा बोल दे। ऐसा ही कुछ हुआ वैज्ञानिक "नेन हॉसर" के साथ जब उन पर एक टाइगर शार्क  ने हमला कर दिया, लेकिन उसकी जान बचाई पानी में ही रहने वाले सबसे बड़े जीव व्हेल ने।

पहले नहीं समझ पाई थी 25 टन की व्हेल का इशारा

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि उनके सामने 25 टन की व्हेल एकदम से उनके लिए प्रोटेक्टिव क्यों बिहेव करने लगी, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद उनसे कुछ ही दूरी पर 15 फुट की टाइगर शार्क देखकर उनके भी होश उड़ गए। ये घटना नेन के साथ दक्षिणी प्रशांत महासागर कुक आइसलैंड पर हुई, जिसे लेकर उनका कहना है कि ये क्षण मुझे जिंदगी भर याद रहेंगे।

 

                                                                 



"अगर कोई मुझे ये कहानी सुनाता तो शायद मैं यकीन नहीं करती"

इस वीडियो के सामने आने के बाद समंदर में रहने वाले जीवों के प्रति लोगों की सोच में जरूर बदलाव आया है। बता दें हॉसर व्हेल के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था "Center for Cetacean Research and Conservation" की प्रेसिडेंट हैं। इस घटना के बाद जब उनसे बात की गई तो उन्होंने स्थानीय प्रेस को बताया कि वैसे "व्हेल दयालु प्रवृति की होती हैं, वो अकसर seals को भक्षियों से बचाती हैं, लेकिन मैनें आज तक कहीं न देखा है न सुना है कि किसी व्हेल ने इंसान की रक्षा की हो, अगर इस घटना से पहले कोई मुझे बताया कि ऐसा हुआ है तो शायद मैं उसपर यकीन भी न करती, लेकिन इस अनुभव ने मेरे विचार ही बदल दिए हैं।

साथियों को लगा था आज ये नेन का आखिरी दिन है

वैसे कई बार ऐसी घटनाएं होती है जिसे हम जीवन का अंत मान लेते हैं, ऐसा ही कुछ नेन के साथियों के साथ हुआ था जो रिसर्च पर उनके साथ गए थे, बल्कि उनको तो लगा था कि ये नेन का आखिरी क्षण है और अब वो नहीं बचेंगी, इसलिए उन्होनें इस दुखद वाक्ये को कैमरे में कैद नहीं करने का सोच कर अपना ड्रोन कैमरा बंद कर दिया, लेकिन नेन ने अपना कैमरा ऑन रखा जिसके बाद ये सब सामने आया।


                                              


इस घटना के बाद नेन अपनी जान बचने का श्रेय उस व्हेल को देती नजर आईं, उन्होंने कहा ये मेरी जिंदगी का ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। हालांकि आपको बता दें, ये वीडियो अक्टूबर के महीने का है जिसे अब शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Similar News