यहां ताली बजाने से ऊपर उठने लगता है पानी 

रहस्यमयी कुंड  यहां ताली बजाने से ऊपर उठने लगता है पानी 

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-13 09:36 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में ऐसे अनेक तथ्य और चीजें हैं जो वैज्ञानिकों और लोगों के लिए रहस्य बने हुए हैं। वैज्ञानिक ऐसे तथ्यों की खोज करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उन्हें संपूर्ण सफलता नहीं मिल पाती। भारत में भी ऐसे स्थानों की कमी नहीं है, इन्हीं में से एक है रहस्यमयी कुंड, जिसके बारे में सुनकर आप भी अचरज में पड़ जाएंगे।

दरअसल, इस रहस्यमयी कुंड का पानी आपके ताली बजाते ही ऊपर उठने लगता है। यह कुंड झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी कुंड के बारे में...

बेकार पड़ी हुई शराब की बोतलों से बना दिया भव्य मंदिर

इस कुंड में ताली बजाने से पानी को उठता देख ऐसा प्रतीत होता है, मानो किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो। कुंड से जुड़े इस रहस्य के पीछे का कारण भू-वैज्ञानिक आज तक नहीं जान पाए हैं। इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है।

यह कुंड कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है, इस कुंड की एक और खासियत यह भी है कि यहां सर्दी के मौसम में गर्म और गर्मी के मौसम में पानी का तापमान ठंडा रहता है। इसकी यह खासियत भी वैज्ञानिकों के लिए एक और सवाल खड़ा करती है।

दलाही कुंड को लेकर यहां के लोगों की प्राचीन मान्यता यह भी है कि इस कुंड में स्नान करने से लोगों को शरीर से चर्म संबंधि रोग से भी निजात मिल जाती है। इस विषय पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का मानना है कि इस कुंड के पानी में गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है। 

500 साल पहले हुई लड़की के मृत शरीर पर पाया गया टीबी का बैक्टीरिया, वैज्ञानिक भी हैरान

इस कुंड के पास ही दलाही गोसाई नामक भगवान का मंदिर है जहां हर रविवार को लोग विशेष पूजा करने आते हैं और साथ ही यहां हर वर्ष मकर संक्राति के पर्व पर मेला आयोजित किया जाता है। दलाही कुंड के रहस्य को जानने के लिए वैज्ञानिक और शोधकर्ता आज तक शोध कर रहे हैं, किंतु कोई परिणाम नहीं निकला। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की सुई आज भी उसी सवाल पर अटकी हुयी है, कि आखिर क्यों दलही कुंड में ताली बजाने से पानी उपर उठता है?

वीडियो क्रेडिट- News Now

Tags:    

Similar News