इस देश में है ऐसा रहस्यमयी कुआं, जिसके अंदर से निकलती है चमचमाती रोशनी

इस देश में है ऐसा रहस्यमयी कुआं, जिसके अंदर से निकलती है चमचमाती रोशनी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-09 11:50 GMT
इस देश में है ऐसा रहस्यमयी कुआं, जिसके अंदर से निकलती है चमचमाती रोशनी

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई जगह ऐसी हैं, जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। इसकी वजह ये है कि लोगों ने इन जगहों के बारे में खूब जांच-पड़ताल की लेकिन फिर भी इन रहस्यमयी जगहें से कोई पर्दा नहीं उठ सका। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा में है। दरअसल यहां एक ऐसा रहस्यमयी कुआं है। जो अपने आप में ढ़ेरो सवाल समेटे हुए है। इस कुएं के अंदर से हमेशा एक अजीब सी रोशनी आती रहती है। यह रोशनी लोगों के लिए एक रहस्य ही बनी हुई हैं। वैज्ञानिक भी आज तक ये पता नहीं कर पाए कि ये रोशनी कहां से आती है। 

पुर्तगाल के लोगों ने इस कुएं को ‘विशिंग वेल’ नाम दिया हुआ हैं। ऐसी मान्यता है कि ये विशिंग वेल नाम से जाने वाला ये अद्भुत कुआं लोगों की मांगी गई दुआओं को कुबूल करता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालकर मन्नत मांगते हैं क्योंकि उनका विश्वास है कि यहां मांगी गई दुआएं जरूर कुबूल होती है।

इस कुएं की जो सबसे अनसुलझी गुत्थी वो यह है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जबकि कुएं में रोशनी आने का कोई रास्ता ही नज़र नहीं आता है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक विफल रहे हैं।

प्राचीन समय से ही कुओं का इस्तेमाल पानी को इकठ्ठा करने के लिए किया जाता रहा है लेकिन ये कुआं थोड़ा अलग है जिससे बेहद ही अलग तरीके से बनाया गया है। हालांकि इसकी स्थापना का उद्देश्य आज तक किसी को समझ नहीं आ सका।

इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के समुतल्य है। इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता चला जाता है। अब इन रहस्यमयी गुत्थियों के बीच यह कुआं आज तक लोगों के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।

Tags:    

Similar News