OMG ! यहां सैनिटरी पैड के बदले लड़कियों को करना पड़ता है सेक्स

OMG ! यहां सैनिटरी पैड के बदले लड़कियों को करना पड़ता है सेक्स

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-21 08:52 GMT

डिजिटल डेस्क । फरवरी में अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन रिलीज हुई थी। इस फिल्म सैनेटरी पैड्स और माहवारी को लेकर महिलाओं में होने वाली समस्याओं को दिखाया गया था। दरअसल भारत एक ऐसा देश है जहां सैनेटरी पैड्स को लेकर हौआ बना हुआ है, इन्हें खरीदने से लेकर इन पर चर्चा करने तक में लोगों को शर्म आती है। इसी वजह से इनका इस्तेमाल कम ही महिलाएं करती हैं। जिससे कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि केवल भारत में ही पीरियड्स और सैनिटरी पैड को लेकर ऐसा हाल है तो आप गलत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि केन्या में लड़कियों को सैनिटरी पैड्स के बदले में सेक्स ऑफर करना पड़ रहा है। इसकी वजह है- गरीबी, पीरियड्स को लेकर शर्मिंदगी, रूढ़िवादिता और जागरुकता में कमी।

 

 

Similar News