OMG! ये पांच जानवर हैं सिर्फ एक कल्पना
OMG! ये पांच जानवर हैं सिर्फ एक कल्पना
डिजिटल डेस्क । हम बचपन से ही किस्से-कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं। इन कहानियों में कई ऐसे जानवरों का जिक्र होता था, जिन्हें हम हकीकत मान लेते थे और उनकी मौजूदगी पर यकीन करने लग जाते थे। आज भी हमें इनमें से कुछ जानवर है जिन्हें हम रियल मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये सिर्फ हमारी कल्पनाओं और परियों की कहानियों में हुआ करते थे। असल में ये कभी थे ही नहीं।
Bigfoot के होने का कोई सबूत नहीं है। इसे बहुत से लोग असली का मानते हैं। इसके पैरों के निशान की जो तस्वीर है वो फेक और धुंधली भी है। हम इसके होने का सबूत न होने के कारण इसे भी काल्पनिक ही मानते हैं।
नार्थ अमेरिका की लोक कथाओं के अनुसार ये एक ऐसा खरगोश है जिसके सींग होते हैं। आज भी यहां के कई बच्चे इसे सच मानते हैं पर ये कल्पना के सिवा और कुछ नहीं है। लोग अपने घरों में ऐसे खरगोश का खिलौना बनाकर टांगकर रखते हैं।
ये एक ऐसा कछुआ है जो इतना बड़ा है कि एक द्वीप जैसा लगता है। ठीक है, ये सोचने में अच्छा लग रहा होगा पर असल में ऐसा कोई कछुआ नहीं होता। कछुए बड़े जरूर होते हैं मगर इतने बड़े भी नहीं कि द्वीप जितने बड़े हो जाएं।
ड्रैगन तो बहुत पॉपुलर जानवर है। चीन और जापान में इसे काफी सम्मान दिया जाता है। बचपन से हम यही सोचकर बड़े हुए कि ड्रैगन असली में हुआ करते थे। गेम्स ऑफ थ्रोन्स और हैरी पॉटर जैसी फिल्मों से हमारा विश्वास और भी मजबूत हो गया लेकिन अफसोस ये सिर्फ काल्पनिक हैं।
यूनिकॉर्न सबके पसंदीदा जानवरों में से एक है। ये शांत और खुशमिजाज होते हैं और इनका एक ही सिंग होता है, लेकिन असल में ये होते ही नहीं हैं। इनकी मौजूदगी को लेकर काफी भ्रम है। आज भी फिल्मों में इन्हें देखा जा सकता है।