दुनियाभर में सिर्फ 100 लोगों को है ये अजीबोगरीब बीमारी, जानें

दुनियाभर में सिर्फ 100 लोगों को है ये अजीबोगरीब बीमारी, जानें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-29 09:32 GMT
दुनियाभर में सिर्फ 100 लोगों को है ये अजीबोगरीब बीमारी, जानें

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई प्रकार की बीमारीयां चल रहीं हैं। कुछ नई, कुछ पुरानी तो कुछ ऐसी दुर्लभ और अजीबोगरीब बीमारीयां जो दुनिया में चुनिंदा लोगों को ही होती है। ऐसी ही एख बीमारी कैलिफोर्निया में रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की को है। जिस कारण वह दो महीने में सिर्फ एक बार नहाती है। इस बीमारी के कारण टेसा हेन्सेन-स्मिथ नाम की इस लड़की के रोने और खेलने पर भी पाबंदी लगी है। 

दरअसल टेसा को पानी से एलर्जी की ऐसी बीमारी है जो दुनिया में चुनिंदा 100 लोगों को ही होगी। इस दुर्लभ और अजीबोगरीब बीमारी का नाम है एक्वाजेनिक यूर्टिकारिया (Aquagenic urticaria)। अब सोचिए कि इस बीमारी की वजह से लड़की को कितनी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा होगा।

एक ओर बात की यह एलर्जी पानी तक सीमित नहीं रहती। इसमें इंसान को अपने ही पसीने, आंसू और थूक तक से परेशानी हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में यह बीमारी सिर्फ 50 से 100 लोगों को होगी। इस एलर्जी के दाग शरीर पर उभरने के 30 से 60 मिनट में गायब हो जाते हैं।

लेकिन इसके बाद माइग्रेन और तेज बुखार तेजी से इंसान को अपनी चपेट में ले लेता है। इस बीमारी से जुड़ी ज्यादा रिसर्च भी उपलब्ध नहीं है। टेसा नहाने के पानी में सोडियम बायकार्बोनेट इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी एलर्जी के असर को कम किया जा सकें। इसके इलाज में अल्ट्रावायलेट किरणों, स्टेरॉइड्स और क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जब टेसा केवल नौ साल की थी तब उसे पहली बार नहाने के बाद शरीर में अचानक से धब्बे हो गए। इन धब्बों में खुजली भी बढ़ने लगी। टेसा की परेशानी देख शुरुआत में उनकी मां को लगा कि टेसा की मां को लगा कि उसे साबुन या शैम्पू से एलर्जी होगी।

लेकिन टेमा को थोड़ी देर में बुखार आ गया। हालांकि टेसा की पेशे से खुद डॉक्टर थी। सा की मां को चिंता तब हुई जब यह बार-बार होने लगा। ऐसे में कई जांच कराने पर पता चला कि टेसा को एक बेहद जटिल किस्म की बीमारी है। इस बीमारी में इंसान को पानी से एलर्जी हो जाती है।

Tags:    

Similar News