बापू के साथ 2 अक्टूबर को बर्थडे मनाएगा पन्ना का ये बापू

बापू के साथ 2 अक्टूबर को बर्थडे मनाएगा पन्ना का ये बापू

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-27 09:00 GMT
बापू के साथ 2 अक्टूबर को बर्थडे मनाएगा पन्ना का ये बापू

डिजिटल डेस्क, पन्ना । दो अक्टूबर को देश के "बापू" यानी महात्मा गांधी का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा। ये दिन पूरे देश के लिए खास है, लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना टाईगर रिजर्व के लिए ये सबसे ज्यादा खास है, क्योंकि पन्ना टाईगर रिजर्व में नन्हे हाथी "बापू" का जन्मोत्सव दो अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। एक वर्ष पूर्व इस नन्हे मेहमान का जन्म पन्ना टाईगर रिजर्व में दो अक्टूबर के दिन हुआ था। यही वजह है कि इसका नाम बापू रखा गया। उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व बासु कनौजिया ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में 14 हाथियों का एक परिवार है जिसमें सबसे बुजुर्ग सदस्य के रूप में वत्सला हथिनी विद्यमान है। जिसकी अनुमानित उम्र लगभग 100 वर्ष है। सम्भवतः ये दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी है।

 

 

ये भी पढ़ें-भारत की इन सड़कों पर रुक जाती हैं सांसें, जान हथेली पर लेकर चलते हैं लोग

 

 

Similar News