जर्मनी में कैद हुईं डाॅग और उल्लू की ऐसी तस्वीरें, हैरान हो जाएंगे आप

जर्मनी में कैद हुईं डाॅग और उल्लू की ऐसी तस्वीरें, हैरान हो जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-10 05:57 GMT
जर्मनी में कैद हुईं डाॅग और उल्लू की ऐसी तस्वीरें, हैरान हो जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्ती के कितने ही उदाहरण हमें देखने मिल जाते हैं, लेकिन अब तक आपने उल्लू और डाॅग की दोस्ती नहीं देखी होगी। डाॅग हमेशा से ही इंसानों का बफादार माना जाता है। अपने दोस्तों की केयर वह खुद से ज्यादा करता है। उल्लू का ख्याल भी ये डाॅग खुद से ज्यादा कर रहा है। इस खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले नजारे को फोटोग्राफर ने जर्मनी में क्लिक किया है...

दोस्ती की चर्चा 

इन दिनों दोनों की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। जर्मन शेफर्ड ब्रीड का यह डाॅग उल्लू के बच्चे की रक्षा अपने बच्चे की तरह ही करता है। इसका नाम इंगो बताया जा रहा है और उल्लू के बच्चे का नाम पोल्डी रखा गया है। इन दोनों की दोस्ती की कुछ तस्वीरें फोटोग्राफर तंजा ब्रैंड ने जर्मनी में क्लिक की हैं। पोल्डी की उम्र महज एक साल की है। वह अपना ध्यान ठीक से नहीं रख पाता। दिन में उसे देखने में भी तकलीफ होती है। ऐसे में इंगो उसकी रक्षा करता है।

एक-दूसरे के करीब 

फोटोग्राफर के अनुसार इंगो और पोल्डी आपस में खेलते हैं। इंगो हमेशा पोल्डी को अपने इर्दगिर्द ही रखता है। दोनों साथ सोते हैं। लगभग हर वक्त इन्हें एक-दूसरे के पास देखा जा सकता है। पोल्डी भी इंगों के काफी करीब है। फोटोग्राफर तंजा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इंगो और पोल्डी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।          

(फाेटो : फाेटाेग्राफर के अकाउंट से)

Similar News