प्लेन में 7 क्रू मैंबर के साथ अकेली महिला पैसेंजर ने भरी उड़ान

प्लेन में 7 क्रू मैंबर के साथ अकेली महिला पैसेंजर ने भरी उड़ान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-05 09:13 GMT
प्लेन में 7 क्रू मैंबर के साथ अकेली महिला पैसेंजर ने भरी उड़ान

डिजिटल डेस्क। यूं तो चार्टर्ड प्लेन प्लेन में सफर करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कमर्शियल प्लेन में सफर करते हुए अगर आपका ये सपना पूरा हो जाए तो क्या कहना। उस पर से विमान मे सिर्फ आप ही हो अकेली सफर करने वाले तो सोने पे सुहागा। चार्टर्ड प्लेन से अकेले सफर करने में बहुत फर्क होता है। विमान से सफर के दौरान आपके साथ वाली सीट के साथ कई अन्य सारे लोग भी बैठे रहते हैं। ठीक इसके उलट चार्टर्ड प्लेन में एक या आपके करीबी कुछ ही लोग सफर कर रहे होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि वो चार्टर्ड प्लेन से सफर करें, लेकिन हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता। अब अगर कोई कमर्शियल प्लेन में सफर करने का सपना देखे तो शायद उनकी ये तमन्ना पूरी भी हो जाए, आज हम आपको फिलीपींस का एक ऐसा ही किस्सा बता रहे हैं जो आपको चौकाने वाला है।


 
दरअसल हुआ यूं कि, लोइसा एरिस्पे नाम की एक युवती ने कमर्शियल फ्लाइट के दाम में ये सपना पूरा किया। लोइसा दवाओ से मनीला जाने के लिए फिलीपींस एयरपोर्ट पर पीआर2020 फ्लाइट पकड़ने पहुंची, मगर लोइसा को ये कहां मालूम था कि इस फ्लाइट का सफर उसके लिए यादगार बन जाएगा। लोइसा जब फ्लाइट में पहुंची तो वहां उनके आलावा कोई और पेसेंजर था नहीं। फ्लाइट में लोइसा के आलावा सिर्फ अटेंडेंट और पायलट ही थे। फ्लाइट रात की थी और उसमें 7 क्रू मेंबर थे। फिर क्या था खाली विमान में लोइसा ने एक तस्वीर ली। जिसे लोइसा ने फेसबुक पर शेयर भी किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रू मेंबर्स के साथ ली गई सेल्फी भी शेयर की है। जब वे विमान से मनीला उतरीं तो कनवेयर बेल्ट पर भी सिर्फ उन्हीं का लगेज था। इससे पहले भी एक बार और ऐसा ही हो चुका है। जब कैरन ग्रीव नाम की एक महिला को ऐसे ही अकेले सफर करने का मौका मिला था।


 

Similar News