इस गांव में मर्दों के आने पर लगा है प्रतिबंध, फिर भी प्रेग्रेंट हो जाती हैं महिलाएं

इस गांव में मर्दों के आने पर लगा है प्रतिबंध, फिर भी प्रेग्रेंट हो जाती हैं महिलाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-05 07:58 GMT
इस गांव में मर्दों के आने पर लगा है प्रतिबंध, फिर भी प्रेग्रेंट हो जाती हैं महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई सी चीजें है जिनके बारे बहुत ही कम लोग जानते हैं। जैसे, क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने बिना किसी से संबंध बनाए बच्चे को जन्म दिया हो, नहीं ना। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही अजीबोगरीब गांव के बारे में। जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। इसके बाद भी यहां की महिलाएं प्रेग्रेंट हो जाती हैं। हैरानी वाली बात तो ये है कि यहां पुरुषों के न रहने की कहानी कोई एक दो साल पुरानी नहीं बल्कि 27 साल पुरानी है। बावजूद इसके महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।  

अफ्रीका के घने जंगलों के बीच बसे एक ऐसा गांव भी हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि इस गांव पुरूषों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।साल 1990 में इस गांव को ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया था, जिनके साथ ब्रिटेश जवानों ने रेप किया था। जिसके चलते अब इस गांव में ऐसी महिलाएं रहती हैं। जिनके साथ बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी गंभीर समस्याएं हुई हैं और इन्हीं कारणों की वजह से यहां की औरतों ने इस गांव में पुरुषों के आने पर रोक लगा दी है। अफ्रीका में सिंगल सेक्स कम्युनिटी वाला ये इकलौता अकेला गांव है। 

ये एक छोटा सा गांव है लेकिन यहां पर करीब 250 महिलाएं अपने बच्चों के साथ रहती हैं। इस गांव में महिलाओं ने बच्चों के लिए प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर खोला है। साथ ही टूरिस्ट्स के लिए सामबुरू नेशनल पार्क देखने और कैंपेन साइट भी चलाया है। जिसके बाद कई देशों से लोग इस गांव को देखने के लिए आते है। जिसकी इन महिलाओं ने फीस भी रखी है। इस फिस से ये महिलाएं अपनी आर्थिक जरुरतों को पूरा करती हैं। 

इस गांव में मर्दों के आने पर प्रतिबंध लगने के बाद भी यहां पर रहने वाली महिलाएं गर्भवती होती है। इसके पीछ का राज यह है कि वे शारीरिक संबंध बनाने के लिए रात में गांव से बाहर चोरी छुपे जाती हैं और अपने पसंदीदा मर्द के साथ संबंध बनाती है और इसीलिए यहां की महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं।

Similar News