SHOCKING: : 500 साल पहले हुई थी मौत, आज भी शरीर से बहता है खून, हो रही जांच

SHOCKING: : 500 साल पहले हुई थी मौत, आज भी शरीर से बहता है खून, हो रही जांच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-17 13:44 GMT
SHOCKING: : 500 साल पहले हुई थी मौत, आज भी शरीर से बहता है खून, हो रही जांच

डिजिटल डेस्क मुंबई। पृथ्वी कई रहस्यों से भरी हुई है, जिनके बारे में पता लगाना लगभग ना-मुमकिन के बराबर है। कई बार इस धरती पर वो दिख जाता है जिसे देखने के बाद यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक रहस्य है अर्जेंटीना का, जहां 500 वर्ष पूर्व एक लड़की की मौत हो गई थी, लेकिन आज भी उसके शरीर से खून बहता है।

500 सालों से थी दफन
दरअसल, 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था। उसका शव मिलने के बाद दावा किया गया था कि वो लड़की उस ढेर में 500 सालों से दफन थी। वैज्ञानिकों ने जब उस लड़की का शव वहां से निकाला तब उसकी हालत ऐसी थी, जैसे उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई हो। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब सामान्य ही थे। हैरत की बात तो ये है कि उसकी बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे।

CCFA: क्रिटिक्स च्वाइस फिल्म अवॉर्ड्स के दूसरे संस्करण की हुई घोषणा, चेयरपर्सन ने जताई खुशी

शरीर में टीबी के बैक्टीरिया मौजूद
लेकिन इन सबके बावजूद सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जब उस लड़की के शरीर की जांच हुई तो उसके अंदर से खून मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं खून में से टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे पहले किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लड़की की बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में जूएं तक मौजूद थीं। यह ममी कई राज खोल सकती है।

VIDEO VIRAL: वैलेंटाइन डे पर निक ने आंख मारे पर किया जबरदस्त डांस, प्रियंका ने दिया साथ

फिलहाल उसके खून की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि खून में टीबी के बैक्टीरिया कैसे मौजूद हैं। डॉक्टरों का मानना है कि शायद उस लड़की के खून से ऐसी कई बीमारियों का इलाज ढूंढने में सफलता हासिल हो सके, जिसका इलाज अभी उनके पास नहीं है। 
 


 

Tags:    

Similar News