VIDEO VIRAL: वैलेंटाइन डे पर निक ने आंख मारे पर किया जबरदस्त डांस, प्रियंका ने दिया साथ

VIDEO VIRAL: वैलेंटाइन डे पर निक ने आंख मारे पर किया जबरदस्त डांस, प्रियंका ने दिया साथ
VIDEO VIRAL: वैलेंटाइन डे पर निक ने आंख मारे पर किया जबरदस्त डांस, प्रियंका ने दिया साथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बिल्कुल ही अलग अंदाज में "वैलेंटाइन्स डे (Valentine"s Day)" पर इंप्रेस करने की कोशिश की है। दरअसल, निक और प्रियंका ने "आंख मारे (Aankh Maare)" सॉन्ग पर खूब डांस किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप सिंगर पति निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया। शनिवार को शेयर किए गए इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग "आंख मारे" पर जमकर थिरकते हुए देखा गया है। वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- "मेरी हमेशा की वैलेंटाइन के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।" निक ने अपने इस पोस्ट में प्रियंका को टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

FILM:गली बॉय को हुआ एक साल पूरा, बदली सितारों की जिंदगी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pre show dance party with my forever Valentine. @priyankachopra #valentines

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

BIOPIC: टेनिस क्वीन सानिया की लाइफ पर बनेगी फिल्म, बोली- अपनी कहानी बताने के लिए एक्साइटेड हूं

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार "द स्काई इज पिंक" में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद कदम रखा था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी में अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज "क्वांटिको" से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई।


 

Created On :   15 Feb 2020 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story