सतीश शाह निधन: एक्टर सतीश शाह ने दुनिया को कहा अलविदा, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, दोस्त अशोक पंडित ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। उनके दोस्त अशोक पंडित ने निधन की जानकारी दी है। बता दें कि, किडनी फेलियर के चलते दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया गया। इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
किडनी फेलियर से गई एक्टर की जान
अशोक पंडित ने ये वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर सेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘सतीश पहले घर पर ही थे। फिर किडनी फेलियर के चलते उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था एक्टर का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में किया जाएगा।
इन फिल्मों में निभाई अहम भूमिका
सतीश शाह ने फिल्म ‘अजीब दास्तां’ (1978) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सतीश शाह की फेमस फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'मुझसे शादी करोगी', 'कल हो ना हो', 'कभी हां कभी ना', 'हम साथ साथ हैं', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'इश्क-विश्क', 'हम आपके हैं कौन', 'हीरो नंबर 1', 'अमृत', 'नरसिम्हा', 'पुराना मंदिर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'रमैया वस्तावैया' का नाम शामिल है।
टीवी में भी कमाया नाम
सतीश शाह ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी पर अपना अदाकारी का भी कमाल दिया। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया था जिसमें ‘साराभाई vs साराभाई’ जैसे शोज का नाम शामिल है। एक्टर के निधन से सिर्फ उनकी फैमिली ही नहीं फैंस का भी दिल टूट गया है पूरा बॉलीवुड इस वक्त शोक में हैं।
Created On :   25 Oct 2025 4:05 PM IST












